
Mumbai , 31 अगस्त . Actress मन्नारा चोपड़ा social media पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी पोस्ट कर फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं. Actress ने Monday को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके बाद फिर वे बॉडी शेमिंग का शिकार होती नजर आईं.
Actress मन्नारा चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे अरूब खान के पॉपुलर पंजाबी ट्रैक ‘गुच्ची’ पर डांस कर रही हैं. वीडियो में मन्नारा ने ब्लैक स्ट्रक्चर्ड, जैकेट-स्टाइल आउटफिट पहने हुए है.
उन्होंने लिखा, “जब आप पहले से ही एक ब्रांड हैं तो लेबल के पीछे क्यों भागें?”
मन्नारा चोपड़ा के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्यार बरसाया, तो वहीं कुछ ने उनके लुक्स और वजन पर कमेंट किया. एक यूजर ने लिखा, “आप मोटी क्यों हो रहे हो.”, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, “बहुत मोटी”
एक और यूज़र ने लिखा, “जिम जाओ और थोड़ा वर्कआउट करो, यह बॉडी शेमिंग नहीं है, यह एक फैन के तौर पर मेरी चिंता है.”
हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब मन्नारा चोपड़ा को अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले भी पब्लिक इवेंट्स में भी उन्हें बॉडी-शेम किया गया था और एक social media यूजर ने उनके वजन पर कमेंट किया और उन्हें वजन कम करने के लिए कहा था.
साउथ से लेकर Bollywood में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी मन्नारा चोपड़ा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में तेलुगु फिल्म ‘प्रेमा गीमा जंथा नाई’ से की थी. साल 2014 में ही उन्होंने Bollywood फिल्म ‘जिद’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया.
इसके अलावा उन्होंने ‘जक्कन्ना’ (2016), ‘थिक्का’ (2016), ‘रोग’ (2017) और ‘सीता’ (2019) जैसी कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय किया है. मन्नारा चोपड़ा को साल 2023-2024 में रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ में देखा गया, जहां वह शो की सेकेंड रनर-अप रहीं. इस शो से उन्हें घर-घर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी.
–
एनएस/पीएम