Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ट्राइफेड ने दिल्ली के दिल्ली हाट में ‘आदि महोत्सव 2026’ का आयोजन किया

ट्राइफेड ने दिल्ली के दिल्ली हाट में ‘आदि महोत्सव 2026’ का आयोजन किया

New Delhi, 20 नवंबर . जनजातीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला ‘ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (टीआरआईएफईडी) 16 से 30 नवंबर तक दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में ‘ट्राइब्स इंडिया- आदि महोत्सव 2026’ का आयोजन कर रहा है.

एक अधिकारी ने बताया कि इस महोत्सव में लगभग 200 आदिवासी कारीगर एक साथ आ रहे हैं, जो 115 स्टॉलों के माध्यम से अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे. इसके साथ ही, देश के विभिन्न क्षेत्रों से हथकरघा (हैंडलूम), हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट्स) और ‘वन धन विकास केंद्रों’ (वीडीवीके) के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे.

यह आयोजन आदिवासी उत्पादकों को एक विशेष मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी पारंपरिक कारीगरी, स्थानीय उत्पादों, हथकरघा और हस्तशिल्प की वस्तुओं और वन-आधारित उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं के सामने पेश कर सकते हैं.

बयान में कहा गया है कि ‘आदि महोत्सव 2026’ का मुख्य उद्देश्य आदिवासी उत्पादकों और मुख्यधारा के बाजारों के बीच की दूरी को कम करना है. इसके लिए ग्राहकों के साथ सीधा संवाद कराया जाएगा और कारीगरों को संगठित खुदरा (रिटेल) बाजार के माहौल का प्रत्यक्ष अनुभव दिया जाएगा.

यह मंच कारीगरों को उपभोक्ताओं की बदलती पसंद को समझने, बाजार की मांग का आकलन करने, अपने उत्पादों की प्रस्तुति को बेहतर बनाने और व्यापार विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करता है.

बयान में बताया गया है कि ‘दिल्ली हाट’, जो India के विविध हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए मशहूर है, आदिवासी कारीगरों को एक बड़े उपभोक्ता वर्ग से जुड़ने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है.

यह महोत्सव शहरी उपभोक्ताओं के बीच India की समृद्ध आदिवासी विरासत, पारंपरिक ज्ञान, स्थानीय कौशल और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने का अवसर भी देता है.

बयान के अनुसार, ‘आदि महोत्सव’ के माध्यम से (ट्राइफेड) आदिवासी समुदायों के लिए टिकाऊ बाजार के अवसर पैदा करने, उपभोक्ताओं के साथ उनके संबंधों को मजबूत करने और मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस प्रयास कर रहा है.

मंत्रालय ने आम जनता को New Delhi के आईएनए स्थित ‘दिल्ली हाट’ में आयोजित ‘आदि महोत्सव 2026’ में आने और India की आदिवासी कला, शिल्प तथा स्थानीय उत्पादों की समृद्ध विविधता को देखने के लिए आमंत्रित किया है. मंत्रालय ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देना, बाजार से जुड़ाव को मजबूत करना और आदिवासी समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है.

–

एससीएच/वीसी

Share