Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, भारत के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

टिम सीफर्ट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, India के खिलाफ वनडे में यह कारनामा करने वाले बने पहले कीवी बल्लेबाज

माउंट माउंगानुई, 13 नवंबर . India और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ ही इस मुकाबले में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

सीफर्ट न्यूजीलैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में पहले 10 ओवरों में India के खिलाफ अर्धशतक तक पहुंचने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले, शुरुआती 10 ओवरों में India के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ब्रायन यंग के नाम था, जिन्होंने 1999 में 35 गेंदों में 47 रन बनाए थे. सीफर्ट अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में सीफर्ट ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को विल यंग और टिम सीफर्ट ने अच्छी शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 85 रन जोड़े. न्यूजीलैंड ने 10 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए 72 रन बनाए, जो टीम का India के खिलाफ घरेलू मैदान पर वनडे में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 1999 में वेलिंग्टन में पहले 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 73 रन बनाए थे.

न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में छह बदलाव किए हैं. निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल और मैट हेनरी को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, भारतीय टीम भी तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है. टीम इंडिया ने ईशान किशन, कुलदीप यादव और ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है.

India की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर.

–

एसएम/एएस

Share