टाइगर श्रॉफ फायरिंग: घायल उमेश चौहान के शरीर से निकाली गई गोली, केईएम अस्पताल में सफल सर्जरी

Mumbai , 21 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में घायल हुए उमेश चौहान की Tuesday सुबह Mumbai के केईएम अस्पताल में सफल सर्जरी की गई. सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने उनके शरीर में फंसी गोली को निकाल दिया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें निगरानी के लिए आईसीयू में रखा गया है.
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर को सुबह करीब 8 बजे कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सीवीटीएस) विभाग के ऑपरेशन थिएटर में जनरल एनेस्थीसिया देकर सर्जरी की गई. ऑपरेशन के दौरान उमेश चौहान के शरीर में फंसी गोली को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया.
यह सर्जरी सीवीटीएस विभाग के प्रमुख डॉ. उदय एकनाथ जाधव और सर्जरी विभाग के यूनिट प्रमुख डॉ. राम प्रजापति के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने की. सर्जरी पूरी होने के बाद मरीज को आगे के उपचार और लगातार निगरानी के लिए ईएसआर इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट कर दिया गया.
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उमेश चौहान की स्थिति फिलहाल स्थिर है. डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है और आवश्यक उपचार जारी है.
बता दें कि 19 अक्टूबर को केईएम अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया था कि उमेश चौहान की जीवन रक्षक शारीरिक प्रक्रियाएं स्थिर हैं और गोली लगने के बावजूद उनके दिल तथा फेफड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. उस समय डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए पहले कंजर्वेटिव ट्रीटमेंट जारी रखा था और बाद में गोली निकालने के लिए सर्जरी की योजना बनाई गई थी.
जानकारी के अनुसार, गोली छाती के संवेदनशील हिस्से में फंसी होने के कारण डॉक्टर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे. विशेषज्ञों की सलाह और विस्तृत चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद सर्जरी का फैसला लिया गया.
उल्लेखनीय है कि टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग हमले के दौरान उमेश चौहान गोली लगने से घायल हो गए थे. घटना के बाद उन्हें तत्काल केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था. अब सफल सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है.
–
एएमटी/डीकेपी


