झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, टाटानगर-देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रांची, 31 अक्टूबर . Jharkhand शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल, Jharkhand टीईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों एवं त्योहार के कारण रेलवे में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और देवघर जंक्शन के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) के तहत ट्रेन संख्या 08119/08120 टाटानगर-देवघर-टाटानगर स्पेशल का परिचालन किया जाएगा. रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08119 टाटानगर-देवघर स्पेशल 1 नवंबर 2026 (Sunday) को टाटानगर से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन Monday सुबह 8:00 बजे देवघर पहुंचेगी.
यह विशेष ट्रेन कांड्रा, चांडिल, पुरुलिया, झालिदा, बोकारो, आसनसोल, उखड़ा, सैंथिया, रामपुरहाट, बाराहाट, भागलपुर, बाराहाट और बांका सहित निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी. वहीं, ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की समय-सारणी के अनुसार होगी.
ट्रेन में कुल 16 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 12 सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस), 2 सेकंड क्लास लगेज-कम-ब्रेक वैन (एसएलआरडी) और 2 अन्य निर्धारित कोच शामिल हैं. ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव टाटानगर में किया जाएगा.
रेलवे के इस निर्णय से Jharkhand टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के साथ-साथ दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है.
Jharkhand शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद राज्य के सभी 24 जिलों में Sunday को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन Jharkhand एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) द्वारा किया जा रहा है.
जेएसी यह परीक्षा प्रदेशभर में निर्धारित 900 से अधिक केंद्रों पर आयोजित करेगी, जिसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संभावना है. जेटीईटी दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
ऐसे में जो अभ्यर्थी Jharkhand टीईटी में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपना साथ प्रवेश पत्र याद से ले जाएं.
–
डीके/वीसी


