झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति को मिलेगा भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान

रांची, 20 नवंबर . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव से Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक निरल पूर्ति को इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाजा जाएगा. विधानसभा की उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई. उन्हें 22 नवंबर को Jharkhand विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में सम्मान प्रदान किया जाएगा.
निरल पूर्ति का Political सफर संघर्ष और निरंतर सक्रियता की कहानी है. राजनीति में आने से पहले वह झामुमो के संस्थापक और पूर्व Chief Minister शिबू सोरेन के साथ ड्राइवर के रूप में काम करते थे. इसी दौरान उनका जुड़ाव पार्टी और संगठन से गहरा हुआ. उनकी सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर मिला. शुरुआती चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में अपनी Political सक्रियता बनाए रखी.
वर्ष 2005 में उन्होंने झामुमो के टिकट पर मझगांव विधानसभा सीट से पहली बार जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंचे. हालांकि, 2009 के चुनाव में उन्हें हार मिली. इसके बाद उन्होंने फिर वापसी की और 2014 में जीत हासिल की. वर्ष 2019 और 2024 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी. इस तरह वह चार बार मझगांव का प्रतिनिधित्व करते हुए विधानसभा पहुंचे.
एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में Political जीवन शुरू करने वाले निरल पूर्ति ने संगठन में काम करते हुए अपनी पहचान बनाई. शिबू सोरेन के साथ उनके शुरुआती जुड़ाव से लेकर विधानसभा तक का उनका सफर झामुमो की क्षेत्रीय राजनीति में उनकी लंबी सक्रियता को दर्शाता है.
विधानसभा की ओर से उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए उनका चयन उनके संसदीय अनुभव और सदन में योगदान को मिली मान्यता के रूप में देखा जा रहा है. स्थापना दिवस समारोह में सम्मान मिलने के साथ ही उनके Political सफर में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ जाएगी.
–
एसएनसी/डीकेपी


