Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में तीन दिन से लापता 41 वर्षीय ग्रामीण का शव जंगल से बरामद

Jharkhand : पश्चिम सिंहभूम में तीन दिन से लापता 41 वर्षीय ग्रामीण का शव जंगल से बरामद

चाईबासा, 15 नवंबर . Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से तीन दिनों से लापता एक 41 वर्षीय युवक का शव Sunday को जंगल से बरामद किया गया है. मृतक की शिनाख्त जामबीरा गांव निवासी बारिका लागुरी के रूप में की गई है. Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद Sunday को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, बारिका लागुरी बीते Thursday को किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में अपने घर से निकले थे, जिसके बाद से वे वापस नहीं लौटे. जब काफी रात तक वे घर नहीं पहुंचे, तो चिंतित परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर उनकी गहन तलाश शुरू की. हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा, जिससे परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से सहमे हुए थे.

मामले का खुलासा तब हुआ जब Saturday देर शाम गांव के कुछ ग्रामीण किसी काम से जंगल की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर वहां पड़े एक शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मृतक के परिजनों और गांव के अन्य लोगों को दी. खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और शव की पहचान बारिका लागुरी के रूप में की. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना स्थानीय Police को दी गई.

टोंटो थाना की Police Sunday को घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. परिजनों ने Police को बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि बारिका की मौत किन परिस्थितियों और कारणों से हुई है. Police अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए Police हत्या, हादसे या अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से अनुसंधान कर रही है. मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल Police हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रही है.

–

एसएनसी/पीएम

Share