Skip to content
Sunday, 15 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाला दबोचा गया

जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाला दबोचा गया

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा Police की कार्रवाई, social media पर भ्रामक जानकारी फैलाने वाला दबोचा गया

श्रीनगर, 15 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की Police ने Sunday को बताया कि उसने social media पर झूठी और भ्रामक जानकारी अपलोड करने और फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

एक बयान के अनुसार, Police ने ‘बांदीपोरा वाला’ नाम से चलाए जा रहे एक फेसबुक पेज के जरिए झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी 11 नवंबर को कुलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़ी थी.

11 नवंबर को कुलगाम के अखरान में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन की एक नाका पार्टी पर गोलीबारी की थी. इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे.

Police को इस झूठी और मनगढ़ंत जानकारी के बारे में पता चला, तो उसने तुरंत कार्रवाई की.

Police ने बताया, “बांदीपोरा Police स्टेशन के संज्ञान में आया कि ‘बांदीपोरा वाला’ नाम का फेसबुक पेज, जिसे बांदीपोरा के गुंड डचीना निवासी मोहम्मद मकबूल भट के बेटे मोमिन उल इस्लाम द्वारा चलाया जा रहा था, उस पर एक मनगढ़ंत जानकारी अपलोड की गई थी. इसमें दावा किया गया था कि हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान मारे गए हैं. इस तरह की झूठी जानकारी फैलने से अनावश्यक घबराहट पैदा हो सकती है, शांति और लोगों का भरोसा डगमगा सकता है, और सुरक्षा व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ सकता है.”

बयान में कहा गया, “तुरंत कार्रवाई करते हुए, बांदीपोरा Police ने उस व्यक्ति की पहचान की जो यह फेसबुक पेज चला रहा था. इसके बाद, बांदीपोरा Police स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report नंबर 187/2026 दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. फेसबुक पेज से उस भ्रामक सामग्री को भी हटा दिया गया है.”

बांदीपोरा Police ने आम जनता से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की जानकारी न बनाएं, न फैलाएं और न ही साझा करें. खासकर सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं के मामले में ऐसा करना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे लोगों में घबराहट फैल सकती है, उनका भरोसा टूट सकता है और समाज पर इसके गंभीर नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं.

नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे जानकारी के लिए केवल सत्यापित और आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

Police अधिकारियों के मुताबिक, social media पर गलत, भ्रामक या मानहानिकारक जानकारियां अपलोड करने के गंभीर कानूनी और दीवानी (सिविल) परिणाम हो सकते हैं. यह विशेष रूप से भारतीय कानूनों के तहत आता है. फर्जी या दुर्भावनापूर्ण खबरें बनाने, साझा करने या आगे भेजने पर First Information Report दर्ज हो सकती है और सार्वजनिक अव्यवस्था, शरारत या मानहानि से जुड़े प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

–

एएसएच/एबीएम

Share