झारखंड: धनबाद में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, चतरा में पुल के नीचे बरामद हुई लाश

धनबाद/ चतरा, 31 अगस्त . Jharkhand के धनबाद और चतरा जिलें में Monday को संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवकों के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया. स्थानीय Police ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पहली घटना धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र की है, जहां भेलाटांड़ स्थित बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के सामने सड़क किनारे एक 26 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया.

मृतक की पहचान ठाकुरकुल्ही निवासी राकेश कुमार वर्मा उर्फ आकाश वर्मा (26) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, चार भाइयों में तीसरे नंबर पर रहने वाला राकेश मजदूरी करता था और Monday को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद उसकी मौत की खबर आई. बरवाअड्डा Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

दूसरी घटना चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़िया गांव की है, जहां निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित पुल के नीचे से 36 वर्षीय विजय यादव का शव बरामद हुआ. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि विजय की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पुल के नीचे फेंका गया है.

उल्लेखनीय है कि गड़िया गांव में पिछले दो महीनों के भीतर संदिग्ध परिस्थिति में मौत की यह दूसरी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. राजपुर थाना Police ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और चतरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. Police अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के लिखित आवेदन, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment