झांसी में युवती की गोली मारकर हत्या, दो महीने बाद होनी थी शादी

झांसी, 7 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दिनदहाड़े एक 19 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आईटीआई इलाके की है. वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही Police के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और स्वाट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. Police आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

मृतका की पहचान चंचल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी. उसकी दादी किसी काम से बाहर गई हुई थी. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब दादी घर लौटी तो दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दीवार के ऊपर से झांककर देखा गया तो चंचल आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली. उसकी कनपटी से खून बह रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही Police मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

वरिष्ठ Police अधीक्षक विकास कुमार, एसपी सिटी, फोरेंसिक टीम और स्वाट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रारंभिक जांच में मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पिछले कुछ महीनों से युवती से जबरन संपर्क करने और उसे परेशान करने की कोशिश कर रहा था. Police को आशंका है कि आरोपी दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.

Police फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

इस बीच, आरोपी बताए जा रहे कमल का एक वीडियो social media पर वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो युवती की हत्या से पहले का है. वीडियो में युवक अपनी मौत की आशंका जताते हुए दिखाई दे रहा है और इसके लिए युवती के परिजनों को जिम्मेदार ठहराता नजर आ रहा है.

परिजनों के अनुसार, चंचल की शादी करीब दो महीने बाद होने वाली थी. शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले हुई इस वारदात ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

Police का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

–

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment