
Mumbai , 23 सितंबर . Maharashtra में एसआईआर के तहत 2 करोड़ 52 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस नेता भाई जगताप ने चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए उन पर Government के हित में काम करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत के संसद वाले बयान पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, “इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, लेकिन एक बात से मैं सहमत हूं. देश की संसद की अपनी एक गरिमा है, वो 140 करोड़ जनता का मंदिर है. यह बात सही है कि उसी मंदिर में पाप हो रहे हैं, उसी मंदिर में लोकतंत्र की हत्या हो रही है. देश के Prime Minister संसद में आते नहीं हैं, संसद ठीक से चलती नहीं है, तो 16-16 दिन तक कुछ नहीं होता, ऐसे में उनका गुस्सा जायज है. फिर भी मैं यही कहूंगा कि 140 करोड़ आबादी वाले विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का यह पवित्र मंदिर है और हमें इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए. इसकी गरिमा को ठेस न पहुंचे, इसका ध्यान रखना चाहिए.”
मंत्रालय और कामकाज को लेकर Prime Minister के मंथन पर कांग्रेस नेता ने कहा कि चिंतन-मंथन किस बात का? चिंतन करिए, मंथन करिए, मनन करिए, जो करना है करिए, लेकिन देश का लोकतंत्र बचाइए.
चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को शर्म आनी चाहिए. अब आप इसे बचा नहीं पाएंगे. आपके चुनाव आयोग के कमिश्नर ही मना कर रहे हैं कि एसआईआर मत करिए, ये विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और ये अलोकतांत्रिक होगा, इसके बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपना ज्ञान दिखाने के लिए, Government के प्रति ईमानदारी दिखाने के लिए और Government को बचाने के लिए जो कदम उठाए हैं, वह गलत है.
उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत जितने भी चुनाव हुए हैं, वो सारे चुनाव रिकॉल होने चाहिए. हम पहले भी कह रहे थे और आज भी कह रहे हैं कि वो चुनाव लोकतांत्रिक ढांचे में नहीं बैठते. जिस तरह से आपने वोटरों से उनका वोटिंग का अधिकार छीन लिया है, वो गलत है. हर जगह, Maharashtra में भी अभी एसआईआर हो रहा है. मैं आपको बताऊं, कल हम गए थे. Maharashtra चुनाव आयोग के सीईओ से हमने पूछा कि साढ़े नौ करोड़ वोटरों वाले हमारे Maharashtra में आप तकरीबन 2 करोड़ 52 लाख वोटरों को अलग-अलग कारणों से काट रहे हैं. तो 25-27 फीसदी वोटरों को आप हटा रहे हैं, जो सालों से वोट करते आ रहे हैं. जो गलत है उसे निकालिए, लेकिन जिस तरह से Maharashtra में ये Government बनी है, वो वोट चोरी से बनी है. हमने कल भी कहा था, आज भी कह रहे हैं, इस चोरी में चुनाव आयोग की भी बहुत बड़ी भूमिका दिखाई दे रही है.
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैंने बहुत पहले कहा था कि ज्ञानेश कुमार देश के चुनाव आयोग के प्रमुख नहीं हैं, बल्कि Government के बंगले के बाहर गुलाम की तरह बैठकर काम करते हैं. यह सब सिर्फ Government और भाजपा को खुश करने के लिए किया गया, ताकि रिटायर होने के बाद कहीं एडजस्ट हो सकें. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं.
–
केके/एबीएम