ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर विपक्ष आक्रामक, राष्ट्रपति भवन से न्याय मिलने की उम्मीद

New Delhi, 9 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है. Friday को विपक्षी दलों के 10 सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल की President द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की खबर है. वहीं, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से भी प्रदर्शन किए जाने की घोषणा के मद्देनजर दिल्ली के इंडिया गेट, कनॉट प्लेस और लुटियंस जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

से बातचीत में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने Police तैनाती और बैरिकेडिंग पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जनप्रतिनिधियों से मिलने से बच रहा है. जब विपक्षी सांसद प्रदर्शन के लिए निकले थे, तब उन्हें आकाशवाणी भवन के बाहर ही रोक दिया गया था. चुनाव आयोग जनप्रतिनिधियों से मिलने में संकोच क्यों कर रहा है.

उन्होंने कहा कि यदि सांसदों को भारी बैरिकेडिंग और Police बल की मदद से रोका जाता है तो इसके पीछे की वजह स्पष्ट होनी चाहिए. उन्होंने केंद्र Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व Chief Minister भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में पिछले चार दिनों से आंदोलन चल रहा है. उन्होंने दावा किया कि यह विरोध-प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले समय में और तेज होगा. बघेल ने कहा कि आंदोलन आग की तरह फैल सकता है और विपक्ष अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगा.

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि विपक्ष लोगों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतर रहा है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल उन लोगों के लिए नहीं है जो विपक्ष की Political विचारधारा का समर्थन करते हैं, बल्कि उन लोगों के अधिकारों के लिए भी है जो उसकी आलोचना करते हैं.

गोगोई ने प्रदर्शन में शामिल लोगों की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़े होने का समय है.कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्षी सांसद President को अपना ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग Political दलों के प्रतिनिधि शामिल हैं. खेड़ा ने उम्मीद जताई कि President संविधान की रक्षा के लिए उचित कदम उठाएंगी. विपक्ष को President से न्याय मिलने की उम्मीद है.

इंडिया ब्लॉक के नेताओं और President द्रौपदी मुर्मू के बीच मुलाकात को लेकर वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि President सभी सांसदों की संरक्षक हैं. उन्होंने दावा किया कि करीब 300 सांसद लगातार चौथे दिन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है और वोट चोरी से जुड़े गंभीर सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष President के सामने अपनी चिंताएं रखेगा और उसे न्याय मिलने की उम्मीद है.

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हम सड़कों पर उतर आए हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिलेंगे. वे कब तक इन्हें दबाते रहेंगे? इस Government को जाना होगा और मुख्य चुनाव आयुक्त को भी हटाना होगा.

सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क ने कहा कि हम, Samajwadi Party समेत सभी विपक्षी दलों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर एकजुट और पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. यह जनता से जुड़ा मुद्दा है. हमने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करने के लिए President से मिलने का समय मांगा था.

कांग्रेस नेता दानिश अली ने कहा कि इंडिया गठबंधन, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं. यह लड़ाई सड़कों से लेकर संसद तक और संसद से लेकर President भवन तक जारी है. यह तब तक जारी रहेगी, जब तक ज्ञानेश कुमार को चुनाव आयोग से हटाया नहीं जाता.

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि जब कुछ हुआ ही नहीं है, तो इतनी सारी सेवाओं को बंद करने की क्या जरूरत है? भाजपा इतनी डरी हुई क्यों है? जब कोई Government अपने ही लोगों से इतनी डरने लगे कि उनके आने-जाने के साधन ही बंद कर दे, तो समझो उसके पतन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment