Skip to content
Friday, 27 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की भारत में रिलीज पर संकट, मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा- ‘पुरानी एडवाइजरी का पालन करें’

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की भारत में रिलीज पर संकट, मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा ‘पुरानी एडवाइजरी का पालन करें’

‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की India में रिलीज पर संकट, मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से कहा- ‘पुरानी एडवाइजरी का पालन करें’

New Delhi, 26 नवंबर . Pakistanी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की India में रिलीज को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को 8 मई 2025 को जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने और Pakistan में बने कंटेंट को India में उपलब्ध नहीं कराने के निर्देश दिए हैं.

दरअसल, मंत्रालय को हाल के दिनों में कई शिकायतें और अनुरोध मिले. इन शिकायतों में खास तौर पर नेटफ्लिक्स पर Pakistanी वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ की रिलीज को लेकर चिंता जताई गई है.

इसके बाद मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को उसकी पुरानी एडवाइजरी की याद दिलाई. मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि कंपनी एडवाइजरी पर कायम रहे और India में Pakistanी मूल की वेब सीरीज, फिल्म या अन्य कंटेंट उपलब्ध न कराए.

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने जून 2025 में मंत्रालय को जानकारी दी थी कि उसने India में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए Pakistanी फिल्म या सीरीज उपलब्ध नहीं कराई है. अब मंत्रालय का कहना है कि कंपनी अपने इसी रुख को बनाए रखे.

दरअसल, मंत्रालय ने 8 मई 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और इंटरनेट से जुड़ी कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. इसमें Pakistan में बने वेब शो, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य स्ट्रीमिंग कंटेंट को India में बंद करने के लिए कहा था. यह निर्देश सब्सक्रिप्शन और बिना सब्सक्रिप्शन वाले दोनों तरह के कंटेंट पर लागू था.

इससे पहले ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने भी इस सीरीज की India में रिलीज रोकने की मांग उठाई थी. संगठन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने Prime Minister मोदी को पत्र लिखकर सीरीज की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की थी. साथ ही पुलवामा, पहलगाम और 2008 के Mumbai आतंकी हमलों का जिक्र किया था.

इसके अलावा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने भी इस मामले में अपनी आपत्ति जताई थी. फेडरेशन ने Government से सीरीज की प्रस्तावित रिलीज की समीक्षा करने और पहले से जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की थी.

बात करें अगर ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ सीरीज की, तो यह Pakistan की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल सीरीज है. इसका निर्देशन और निर्माण मोमिना दुरैद ने किया है, जबकि इसकी कहानी मशहूर Pakistanी लेखिका फरहत इश्तियाक ने लिखी है. यह उनके साल 2013 में प्रकाशित इसी नाम के चर्चित उपन्यास पर आधारित है. सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद, अहद रजा मीर, इकरा अजीज, हमजा अली अब्बासी, माया अली, बिलाल अशरफ और अहमद अली अकबर जैसे कलाकार नजर आएंगे.

नेटफ्लिक्स ने इसकी रिलीज डेट 4 दिसंबर तय की है. इसे दुनिया के 191 देशों में रिलीज करने और कई भाषाओं में डब करने की तैयारी है. हालांकि, India में इसकी स्ट्रीमिंग को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है.

–

पीके/एबीएम

Share