जूडा प्रदर्शन और जहरीली शराब कांड पर बोले डिप्टी सीएम, जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

Bhopal , 8 सितंबर . Madhya Pradesh के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ला ने जूनियर डॉक्टरों के संगठन (जूडा) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान Police की कार्रवाई के मामले में Police कमिश्नर से बात कर जांच के आदेश दिए हैं. वहीं,सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों को दुखद बताया है.

जूनियर डॉक्टरों के संगठन (जूडा) के विरोध-प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “इंटर्न के स्टाइपेंड को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान Police की कार्रवाई के मामले में वे निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे थे. इसलिए मैंने Police कमिश्नर से बात की और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police (डीसीपी) जांच करेंगे और Chief Minister की वापसी से पहले जांच रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी.”

उन्होंने कहा कि इससे प्रदर्शनकारी संतुष्ट हुए. दूसरे, उनके स्टाइपेंड को लेकर सकारात्मक बातचीत हुए है. इस मुद्दे पर लिए गए निर्णय जल्द ही सबके सामने आएंगे.

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “हमें इस मामले की तह तक जाना होगा और सबसे सख्त कार्रवाई करनी होगी. गांव के सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है. 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जल्द ही हम मुख्य आरोपी तक पहुंच जाएंगे और मामले की तह तक जाएंगे. यह बहुत ही घिनौना अपराध है. सबसे पहली बात, गांवों में Governmentी दुकानों से अवैध रूप से शराब बांटना मना है. इसीलिए आपने देखा होगा कि एक्साइज ऑफिसर से लेकर वहां के सभी संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जिसमें एसडीओपी भी शामिल हैं और एसडीएम को हटा दिया गया है.”

उन्होंने कहा कि हम निष्पक्ष तरीके से मामले की तह तक जाना चाहते हैं कि क्यों शराब की सप्लाई गांव तक हुई? समय रहते इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अंकुश क्यों नहीं लगा? इस पूरे मामले की निगरानी खुद Chief Minister कर रहे हैं.

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश Government जीरो टॉलरेंस पर काम करती है. राजनीति के क्षेत्र में कौन किसके साथ है और वह क्या गोरखधंधा करता है,इससे उसका कोई संबंध नहीं होता है.

एएसएच/वीसी

Leave a Comment