‘जिसे बुलडोजर के विरोध में चुना, वही हथियार की तरह कर रही इस्तेमाल’, उमर सरकार पर महबूबा मुफ्ती का आरोप

श्रीनगर, 25 अगस्त . जम्मू-कश्मीर की पूर्व Chief Minister और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) Government पर बड़ा हमला बोला है. महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया है कि जिस Government को लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चुना था, वही अब पीडीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बुलडोजर को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है.

महबूबा मुफ्ती ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जिस Government को बुलडोजर के विरोध में चुना गया था, वही अब पीडीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ इसका इस्तेमाल हथियार की तरह कर रही है. कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद, सोनमर्ग में बशीर मीर के होटल के खिलाफ Governmentी मशीनरी का इस्तेमाल बदले की भावना से किया जा रहा है. इससे जम्मू-कश्मीर Chief Minister की प्राथमिकताएं और उनके ओएसडी व स्थानीय नेताओं द्वारा सत्ता का बेशर्मी से किया जा रहा दुरुपयोग सामने आता है, जबकि वे नेता भी वहां निर्माण कार्य कर रहे हैं.”

महबूबा मुफ्ती का इशारा सोनमर्ग में पीडीपी नेता बशीर मीर के होटल के खिलाफ हुई कार्रवाई की तरफ था. पीडीपी का आरोप है कि बशीर मीर ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की थीं, इसके बावजूद प्रशासन ने उनके होटल के खिलाफ कार्रवाई की.

महबूबा ने कहा कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की जा रही है. उन्होंने Chief Minister उमर अब्दुल्ला को टैग करते हुए कहा कि इससे उनकी Government की प्राथमिकताएं साफ दिखती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister के ओएसडी और स्थानीय नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता खुद वहां निर्माण कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जबकि पीडीपी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है.

पीडीपी प्रमुख ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस को इसलिए वोट दिया था ताकि बुलडोजर राज खत्म हो, लेकिन अब वही Government विपक्षी कार्यकर्ताओं के खिलाफ उसी हथकंडे को अपना रही है.

सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हाल के दिनों में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है. प्रशासन का कहना है कि पर्यावरण को बचाने और अनियंत्रित निर्माण को रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है. वहीं, पीडीपी इसे Political प्रतिशोध बता रही है.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment