
बीजिंग, 19 सितंबर . 2026 का ‘चीन का स्वाद’ संस्कृति और पर्यटन प्रचार कार्यक्रम 18 सितंबर को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विषय आधारित प्रस्तुतियों, सांस्कृतिक प्रदर्शनों, भोजन चखने और संवादात्मक गतिविधियों के जरिए स्विस समुदाय और अंतरराष्ट्रीय मित्रों के सामने चीनी भोजन संस्कृति की समृद्ध विरासत और आधुनिक रंग-रूप को पेश किया गया.
स्विट्जरलैंड में चीनी दूतावास के काउंसलर और बर्न चीनी सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक थ्स्वेइ खे ने अपने संबोधन में कहा कि ‘चीन का स्वाद’ ब्रांड कार्यक्रम स्विस समुदाय के बीच काफी लोकप्रिय है. यह चीन को समझने की एक खिड़की और चीन तथा विदेशी लोगों के बीच दिलों को जोड़ने वाला पुल बन गया है.
उन्होंने हाल में प्रदर्शित चीनी भोजन पर आधारित फिल्म ‘एक बार मध्य पूर्व में’ का भी उल्लेख किया और लोगों से चीन-स्विट्जरलैंड के बीच लोगों के आपसी संपर्क और सांस्कृतिक संवाद को और मजबूत करने की अपील की.
इस कार्यक्रम में पहली बार एआई डिजिटल मानव ओलिविया ने चीनी भोजन पर एक विशेष प्रस्तुति दी. सांस्कृतिक केंद्र द्वारा तैयार ओलिविया ने ‘भोजन सिफारिशकर्ता’ की भूमिका निभाते हुए दर्शकों को चीन की एक वर्चुअल यात्रा पर ले गई, जहां उन्होंने विभिन्न शहरों के अलग-अलग स्वादों का अनुभव किया.
वहीं, सांस्कृतिक प्रदर्शन के दौरान दक्षिण-पश्चिमी चीन के क्वेइचो प्रांत के सांस्कृतिक प्रदर्शन उद्योग समूह के कलाकारों ने संगीत और शारीरिक हाव-भाव के जरिए चीनी कला के विविध रंग पेश किए. इसके अलावा, भोजन चखने वाले क्षेत्र में चीन के अलग-अलग इलाकों के खास व्यंजन पेश किए गए. मेहमानों ने इन व्यंजनों के साथ जुड़ी स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के बारे में जाना और चीनी संस्कृति के अनोखे आकर्षण को करीब से महसूस किया. कई मेहमानों ने कहा कि यह कार्यक्रम नया और रोचक था और इसने चीन को समझने के लिए एक जीवंत और बहुआयामी अनुभव दिया.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
एबीएम/