
कोलकाता, 24 अगस्त . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने जादवपुर विश्वविद्यालय के आर्ट्स डिवीजन बॉयज हॉस्टल परिसर में कथित आपत्तिजनक और राष्ट्रविरोधी दीवार लेखन (ग्राफिटी) एवं चित्रों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि Chief Minister शिकायत प्रकोष्ठ को विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की ओर से वीडियो और तस्वीरें प्राप्त हुई हैं, जिनमें हॉस्टल परिसर में आपत्तिजनक, हिंसक और कथित तौर पर India विरोधी संदेशों वाले चित्र और ग्राफिटी दिखाई दे रहे हैं.
Chief Minister ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि शैक्षणिक संस्थान शिक्षा, अकादमिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के पवित्र केंद्र होते हैं. ऐसे में किसी भी स्थिति में विश्वविद्यालय परिसर को विकृत प्रचार या India विरोधी विचारों के प्रसार का मंच नहीं बनने दिया जाएगा.
उन्होंने जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति, उच्च शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कराने का आग्रह किया. Chief Minister ने कहा कि सबसे पहले आर्ट्स डिवीजन बॉयज हॉस्टल क्षेत्र का भौतिक सत्यापन किया जाए और यदि ऐसे ग्राफिटी एवं चित्र मौजूद पाए जाते हैं तो इनके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान की जाए.
Chief Minister ने कहा कि पश्चिम बंगाल Government राज्य में किसी भी प्रकार की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाती है, विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों के परिसरों में. उन्होंने संबंधित विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि अकादमिक वातावरण की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. यदि जांच में राष्ट्रविरोधी संदेशों और आपत्तिजनक चित्रों की पुष्टि होती है, तो उन्हें तत्काल हटाया जाए, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए और उनके खिलाफ कड़ी प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए.
Chief Minister ने अपने संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के शैक्षणिक संस्थान प्रतिभा, अनुशासन और शिक्षा के केंद्र बने रहने चाहिए, न कि विभाजनकारी विचारों और असामाजिक गतिविधियों के मंच. उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा और परिसर में स्वस्थ शैक्षणिक माहौल सुनिश्चित करेगा.
–
एएमटी/एबीएम