जाति-धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा-रोजगार के लिए करें मतदान, बेलगाम व्यवस्था पर लगाम लगाने का समय: प्रशांत किशोर

बिहारशरीफ, 17 अक्टूबर . जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर Saturday को नालंदा में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से संवाद करने पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से जाति, धर्म और Political प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और शिक्षकों के सम्मान के मुद्दे पर मतदान करने की अपील की. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह चुनाव Government बनाने या किसी Government को हटाने का नहीं, बल्कि मौजूदा व्यवस्था को जवाबदेह बनाने का अवसर है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि मतदाताओं को तय करना है कि वे Chief Minister सम्राट चौधरी की बेलगाम व्यवस्था में रहना चाहते हैं या उस पर अंकुश और लगाम लगाना चाहते हैं. उन्होंने नालंदा से Patna स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित उम्मीदवारों दिव्या ज्योति और अनूप को भारी मतों से जिताने की अपील की. Chief Minister सम्राट चौधरी को लेकर दिए गए अपने एक बयान पर सफाई देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए.
उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी सातवीं कक्षा में फेल हैं और सात लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि यदि विधायक, सांसद या मंत्री ही यह तय करने लगे कि कौन अपराधी है और उसे गोली मार दी जाए तो इसी तर्क से सम्राट चौधरी को भी अपराधी कहा जा सकता है.
उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का कहना है कि अदालत ने उन्हें बरी किया है. ऐसे में जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, उन्हें भी न्याय के लिए अदालत जाने का अधिकार मिलना चाहिए. प्रशांत किशोर ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत कहा है तो सम्राट चौधरी की Government उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है.
उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं और डरने वाले नहीं हैं. जन सुराज के एक वायरल वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल का जिक्र करते हुए सवाल किया कि भाजपा का मीडिया प्रभारी जन सुराज की तारीफ क्यों करेगा?
उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार में भाजपा की Government है . ऐसे में जन सुराज पर पैसे बांटने के आरोपों की सच्चाई लोगों को खुद जांचनी चाहिए. जदयू के विधायक अनंत सिंह के एक बयान पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और सत्ता में बैठे लोग इसकी जांच कराकर कार्रवाई कर सकते हैं.
बता दें कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव हो रहे हैं और जन सुराज सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारी है.
–
एमएनपी/डीकेपी


