
श्रीनगर, 24 सितंबर . जम्मू-कश्मीर Government ने Thursday को विधानसभा में बताया कि अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को सालाना 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दी गई है. इस घोषणा के बाद सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया.
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री सतीश शर्मा ने विधानसभा में जानकारी दी कि Government ने एएवाई परिवारों को सालाना 6 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को मंजूरी दे दी है.
इस घोषणा के बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. भाजपा सदस्यों ने ‘झूठी Government’ और ‘ये धोखा है’ के नारे लगाए.
नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने Government की आलोचना करते हुए कहा कि Government ने चुनाव के दौरान हर परिवार को 12 मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था और अब सिर्फ एएवाई परिवारों के लिए 6 सिलेंडर की घोषणा कर रही है.
उन्होंने कहा, “दो साल पहले, आपने हर परिवार के लिए 12 मुफ्त सिलेंडरों की घोषणा की थी. आज मंत्री कह रहे हैं कि एएवाई को 6 सिलेंडर दिए जाएंगे. यह मजाक है. आप बेनकाब हो गए हैं. आपने लोगों को धोखा दिया है. सभी को 6 सिलेंडर भी नहीं देना गरीबों के साथ विश्वासघात है.”
सुनील शर्मा ने Government से एक लाख नौकरियों और 200 यूनिट मुफ्त बिजली के वादे पर भी सवाल उठाए. इस टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध जताया, जबकि भाजपा सदस्य नारेबाजी करते रहे, जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई. स्पीकर अब्दुल रहीम राथर ने कुछ देर तक चले हंगामे के बीच व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा के मौजूदा शरदकालीन सत्र के दौरान भाजपा विधायक लगातार आक्रामक विरोध प्रदर्शन और वॉकआउट कर रहे हैं.
भाजपा सीएम उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस Government के साथ कई जन और Political मुद्दों पर टकराव में है. मौजूदा सत्र में भाजपा के प्रमुख विरोध प्रदर्शनों में दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, बढ़ा हुआ मानदेय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के लिए नौकरी सुरक्षा नीतियों के मुद्दे शामिल हैं.
दूसरा बड़ा विरोध हाल ही में बिजली दर में 6.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी के खिलाफ था, जिससे उपभोक्ताओं पर 251 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ा है.
–
वीकेयू/पीएम