
जम्मू, 14 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में Monday को एक सड़क हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया है.
अधिकारियों ने बताया कि जिले के बक्कल टनल इलाके के पास यात्रियों से भरी एक गाड़ी पलट गई. इसके कारण दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने कहा कि यह गाड़ी बक्कल से रियासी की ओर जा रही थी, तभी वह पलट गई. मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है.
अधिकारियों ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद Police और बचाव दल मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया गया. फिलहाल, Police मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
इससे पहले, 7 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई.
Police ने बताया कि गांदरबल जिले में एक लड़के और एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी, जिससे वे डूब गए. लड़के की पहचान थून निवासी मोहम्मद शरीफ काही के बेटे इरशाद अहमद काही के तौर पर हुई, जबकि लड़की की पहचान उजागर नहीं की गई.
वहीं, शोपियां के जैनापोरा इलाके के सुगू हंधमा में सेब के बाग में एक 28 साल के युवक का शव लटका हुआ मिला. अधिकारियों ने बताया कि उस युवक को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा और फिर Police को सूचना दी. उसकी पहचान सुगू हंधमा के नजीर अहमद भट के बेटे नदीम नजीर भट के तौर पर हुई.
–
डीसीएच/