
Patna, 22 सितंबर . बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर राज्य Government में मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के नेताओं पर निशाना साधा है.
से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “अपराधी की न तो कोई जाति होती, न धर्म होता है. अपराधी, अपराधी होता है. बिहार की Government अपराधियों पर नकेल कसी हुई है. जमुई की घटना बहुत दर्दनाक और शर्मसार करने वाली है. इस घटना से बिहार के लोग आहत हैं.”
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव केवल सवाल खड़ा करना चाहते हैं. इस घटना पर उनको संवेदना व्यक्त करनी चाहिए, न कि Government से सवाल पूछना चाहिए. तीन अपराधियों को पकड़ लिया गया है और बाकी को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. जल्द से जल्द बाकी अपराधियों को भी पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
तेज प्रताप पर हमला बोलते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “तेज प्रताप को क्या लगता है मुझे नहीं पता लेकिन बिहार में शर्मसार कर देने वाली घटना घटी है. इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है. Government पूरी तरह से एक्शन में हैं, और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रवण कुमार ने कहा, “जिन लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी मिली, सभी लोग दुखी हैं. Government की कार्रवाई कानून के अनुसार होती है. बेटियों की सुरक्षा के लिए Police को स्कूटी मुहैया कराया गया है. समाज में जागरूकता अभियान की जरूरत है. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए Government को भी मुस्तैदी से काम करना पड़ेगा.”
शिवहर से सांसद लवली आनंद ने कहा, “बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. इस घटना में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. लोग नारी का अपमान कैसे रहेंगे. मेरा कहना है कि इस घटना में शामिल लोगों को Government भी माफ नहीं करेगी.
–
एसडी/पीएम