
Patna, 22 सितंबर . बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने Tuesday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए Chief Minister सम्राट चौधरी पर तीखा कटाक्ष किया.
उन्होंने Chief Minister और एक Police अधिकारी के बीच कथित बातचीत को काल्पनिक संवाद के रूप में पेश करते हुए Government और Police की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा कि जमुई कांड के वक्त जातीय सम्मेलन कर रहे सम्राट चौधरी ने रात में एक Police अधिकारी को फोन किया और घटना में शामिल आरोपी के गमछे का रंग पूछा. इसके बाद उन्होंने संवाद के जरिए Chief Minister की कथित बातचीत को व्यंग्यात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया.
तेजस्वी के मुताबिक, जब Police अधिकारी ने गमछे का रंग भगवा बताया तो संवाद में Chief Minister की ओर से कहा गया कि फिर तो वह ‘भगवा बलात्कारी’ नहीं हुआ और पूछा गया कि गमछे में कहीं हरा रंग तो नहीं है. इसके बाद तेजस्वी ने अपने पोस्ट में एआई का संदर्भ देते हुए भी Chief Minister पर कटाक्ष किया.
राजद नेता ने आगे आरोप लगाया कि कथित बातचीत में Chief Minister Police अधिकारी से आरोपियों की जाति पूछते हैं और ‘मुस्लिम और यादव एंगल’ तलाशने का निर्देश देते हैं. पोस्ट में उन्होंने Police अधिकारी और Chief Minister के बीच कथित तौर पर तनावपूर्ण संवाद भी लिखा है और कार्रवाई नहीं होने पर अधिकारी को निलंबित करने की बात का उल्लेख किया है.
तेजस्वी ने इसके बाद Chief Minister पर चुनावी राजनीति को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने लिखा कि Prime Minister Narendra Modi चुनाव के दौरान किस तरह का गीत टेलीप्रॉम्प्टर पर गाएंगे, यह सवाल उठता है. इसी क्रम में उन्होंने ‘मारब सिक्सर…’ वाले गीत की पंक्तियों का भी उल्लेख किया.
अपने पोस्ट के अंत में तेजस्वी ने ‘हरा गमछा’ और एआई से जुड़े संवाद को लेकर भी व्यंग्य किया और ‘दीपक’ नाम का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया कि यह संवाद उन्हें किस अधिकारी ने रटवाया था, इसका पता लगाया जाए. तेजस्वी यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब जमुई की घटना को लेकर राज्य Government और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.
घटना का वीडियो सामने आने के बाद Police ने कार्रवाई शुरू की है और मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की पहचान की जा रही है. गौरतलब है कि जमुई की घटना को लेकर तेजस्वी यादव इससे पहले भी Government की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठा चुके हैं. Chief Minister सम्राट चौधरी और सत्तारूढ़ गठबंधन की ओर से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है.
–
एमएनपी/एसके