
जमशेदपुर, 12 अक्टूबर . Jharkhand के जमशेदपुर में Monday को बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय (तिलक पुस्तकालय) के बाहर जेएनयू प्रकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई.
दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव और मारपीट में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और कांग्रेस के एक उपाध्यक्ष शामिल हैं. दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं.
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए Police बल तैनात कर दिया गया है. भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने मणिपुर से कांग्रेस सांसद एवं पूर्व प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोईजाम के खिलाफ कार्रवाई, गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का कार्यक्रम तय किया था.
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं को Monday सुबह करीब 11:30 बजे बिष्टुपुर के जी टाउन क्लब मैदान में एकत्र हुए, जहां से वे मार्च निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. कांग्रेस मुख्यालय के सामने पहुंचते ही दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. पहले नारेबाजी हुई और फिर तीखी नोकझोंक के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. इस अचानक हुए संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए.
हालांकि, झड़प की शुरुआत किस पक्ष से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय Police तुरंत हरकत में आई. Police ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियात के तौर पर बिष्टुपुर क्षेत्र में भारी Police बल की तैनाती कर दी गई है.
Police अधिकारियों के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और इस पूरी हिंसक घटना के वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. Police ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
–
एसएनसी/एसके