जमशेदपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, तीन युवक घायल

रांची, 26 सितंबर . Jharkhand के जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास Saturday को अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मॉल के एक रेस्टोरेंट में बैठे चार युवकों को निशाना बनाकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं. घटना में तीन युवक घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की. गोलियों की आवाज से मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे. गोली लगने से घायल तीनों युवकों को आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही Police में हड़कंप मच गया. Police की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी. Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. फायरिंग के पीछे की वजह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है. Police पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

घटना के प्रत्याशी विक्की दुबे ने बताया कि मैं जिम में प्रैक्टिस कर रहा था. इस दौरान एक लड़का भागा हुआ आया और बचाव की आवाज करने लगा, जिसे तुरंत अस्पताल लाया गया. इस गोलीबारी में कुल तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों की पहचान रिजवान, दिलशाद और डोमिनिक सैमसंग के रूप में हुई है, जिन्हें गोली लगी है. हालांकि, राहत की खबर है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.

फायरिंग का दूसरा मामला Saturday को Rajasthan से सामने आया, जहां भरतपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है. इस हमले में कोट नाके के फॉरेस्टर भगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैर में फ्रैक्चर आया है. अन्य वनरक्षक भी चोटिल हुए हैं. इसके अलावा, वन विभाग की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है.

–

डीके/डीकेपी

Leave a Comment