Skip to content
Monday, 30 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

जब धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को बताया ‘दूसरी मां का भाई’, जताया था गहरा सम्मान

जब धर्मेंद्र ने दिलीप कुमार को बताया ‘दूसरी मां का भाई’, जताया था गहरा सम्मान

Mumbai , 29 नवंबर . दिवंगत Actor धर्मेंद्र ने एक बार बताया था कि उनके पसंदीदा Actor दिलीप कुमार हैं, और उन्होंने उन्हें ‘दूसरी मां का भाई’ तक कह दिया था.

सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो ’10 का दम’ का एक पुराना क्लिप इंटरनेट पर फिर से सामने आया है, जिसमें धर्मेंद्र अपने पसंदीदा Actor और दोस्त को बहुत प्यार से याद करते हुए दिख रहे हैं.

वीडियो में, सलमान ने धर्मेंद्र से पूछा, “आपका पसंदीदा हीरो कौन था?”

इसके जवाब में धर्मेंद्र ने कहा, “दिलीप कुमार से बड़ा कोई नहीं है. मेरे दिलीप कुमार. मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं. वह महान हैं. मैं उन्हें गले लगाता हूं और कहता हूं कि ऐसा लगता है जैसे आप किसी दूसरी मां से पैदा हुए हैं, लेकिन हम भाई हैं. मैं आज भी उनसे मिलने जाता हूं. मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं. हम साथ बैठकर खाते भी हैं. मैं लेट जाता हूं और वह ‘बन-मस्का’ (ब्रेड और मक्खन) मंगवाते हैं. मैं उस पर चीनी और मलाई डालता हूं और खुद भी खाता हूं. मैं खाना बंद नहीं कर पाता.”

उन्होंने आगे कहा, “उनके जैसे लोग बहुत कम हैं. बहुत ही कम. वे बेहद ईमानदार इंसान हैं. कोई भी उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकता. चाहे कोई भी आ जाए, चाहे वह कितना भी बड़ा या महान क्यों न हो.”

दिलीप कुमार और धर्मेंद्र के बीच आपसी सम्मान और स्नेह का रिश्ता था. दिलीप कुमार पेशावर (जो अब Pakistan में है) से थे, जबकि धर्मेंद्र का जन्म अविभाजित India के पंजाब स्थित नसराली में हुआ था, जो बंटवारे के बाद India का हिस्सा बन गया. ‘शहीद’ फिल्म देखने के बाद धर्मेंद्र दिलीप कुमार को अपना आदर्श मानने लगे और उनके जैसा Actor बनने का सपना देखने लगे. जब वे खुद Bollywood में आए, तो उनके आदर्श उनके लिए बड़े भाई जैसे बन गए.

उन्होंने ‘अनोखा मिलन’ फिल्म में एक साथ काम भी किया. आगे चलकर ये दोनों ही दिग्गज कलाकार बने और हिंदी सिनेमा के अलग-अलग दौर को परिभाषित किया.

दिलीप कुमार को अक्सर हिंदी सिनेमा का सबसे बेहतरीन Actor माना जाता है. उनके प्रशंसकों की एक लंबी फेहरिस्त है, जिसमें शाहरुख खान जैसे हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारे भी शामिल हैं.

–

एमएस/

Share