जन्मदिन पर फैंस से मिले प्यार पर आशा नेगी ने जताया आभार, बोलीं- ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं’

Mumbai , 25 अगस्त . टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली Actress आशा नेगी ने अपने जन्मदिन के मौके पर मिले फैंस, दोस्तों और करीबियों के प्यार के लिए खास अंदाज में शुक्रिया कहा. जन्मदिन के बाद उन्होंने social media पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह घर पर पूजा करती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ Actress ने अपने दिल की बात लिखते हुए बताया कि लोगों की शुभकामनाओं, फोन कॉल, मैसेज, फूलों और छोटी-छोटी कोशिशों ने उनका दिन बेहद खास बना दिया.

आशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की. इन तस्वीरों में वह पूजा करती दिखाई दे रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने खुद को भाग्यशाली’ बताया.

आशा ने कैप्शन में लिखा, ”हर विश, मैसेज, कॉल, फूल और छोटी-छोटी कोशिशों के लिए धन्यवाद, जिससे मुझे इतना प्यार महसूस हुआ. मैं अपनी जिंदगी में इतने सारे खूबसूरत लोगों को पाकर बहुत खुश और भाग्यशाली महसूस करती हूं. लोगों के प्यार, साथ में बिताए पलों, हंसी-मजाक और उन शांत पलों के लिए शुक्रगुजार हूं. इन सभी चीजों से मेरा दिल भर आया है.”

आशा ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा,

”लोगों के प्यार ने मेरा यह दिन गर्मजोशी से भर दिया. इस दिन को इतना खास बना दिया कि मैं इसे लंबे समय तक याद रखूंगी.”

अपने पोस्ट में आशा ने उन फैंस का भी जिक्र किया, जो उनसे लाइव सेशन करने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ”मैं एक-दो दिन में अपने फैंस के लिए लाइव आऊंगी. मैं आपकी कोशिशों को देख रही हूं और आपके प्यार की कद्र करती हूं. ये मेरा वादा है कि मैं जल्द ही लाइव आऊंगी.”

बता दें कि आशा नेगी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने साल 2010 में टीवी शो ‘सपनों से भरे नैना’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इस शो में उन्होंने मधुरा का किरदार निभाया था. इसके बाद साल 2011 में वह एकता कपूर के मशहूर शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आईं.

हालांकि, आशा को असली पहचान ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली. इस शो में उन्होंने पूर्वी देशमुख का किरदार निभाया था. साल 2011 से 2014 तक इस शो का हिस्सा रहकर उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली. शो में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसी दौरान उनकी जोड़ी ऋत्विक धनजानी के साथ भी काफी लोकप्रिय हुई.

साल 2013 में आशा ने ऋत्विक धनजानी के साथ डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में हिस्सा लिया और दोनों ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की. इसके बाद आशा ‘एक मुट्ठी आसमान’ और ‘कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं.

आशा ने टीवी के साथ रियलिटी शो में भी अपनी पहचान बनाई. वह ‘खतरों के खिलाड़ी 6’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं. इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा और साल 2019 में ‘बारिश’ में गौरवी करमाकर का किरदार निभाया. इस सीरीज को भी दर्शकों ने पसंद किया.

टीवी और वेब के बाद आशा ने फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया, जिसमें वह सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा वह फिल्म ‘कॉलर बम’ में भी काम कर चुकी हैं.

पीके/पीएम

Leave a Comment