जनसेवा के 25 वर्ष: पीएम मोदी ने दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद

New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday सुबह राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में दर्शन किए हैं. आज Government के प्रमुख के तौर पर उनके देश सेवा के 25 साल पूरे हो रहे हैं.

Prime Minister मोदी ने श्री विनायक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया. पीएम ने आगे की यात्रा के लिए आशीर्वाद लेते हुए अपनी 25 साल की जनसेवा का जश्न मनाया. उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “आज New Delhi के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे.”

गौरतलब है कि आज Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं. आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले Prime Minister Narendra Modi 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज हुए. उन्होंने 2014 से 2019 और 2019 से 2024 तक Prime Minister के रूप में कार्यकाल पूरा किया. 2024 के संसदीय चुनावों में एक और निर्णायक जीत के बाद Narendra Modi ने 9 जून 2024 को तीसरी बार India के Prime Minister के रूप में शपथ ली.

उन्हें अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक के अपने कार्यकाल के साथ Gujarat के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले Chief Minister होने का गौरव भी प्राप्त है. इस तरह पहले Gujarat के Chief Minister के रूप में 13 वर्ष और अब India के Prime Minister के रूप में वे 12 साल से जनसेवा कर रहे हैं.

इससे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने Government के प्रमुख के तौर पर लगातार 25 वर्षों तक नेतृत्व करने के लिए Prime Minister Narendra Modi को बधाई देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. यह केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं है, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘नागरिक प्रथम’ के सिद्धांतों से प्रेरित पीएम मोदी की असाधारण यात्रा का जश्न है.

–

डीसीएच/

Leave a Comment