
सिद्धार्थनगर, 19 सितंबर . पठानकोट के पास पूर्व Union Minister और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हुए पथराव को लेकर BJP MP जगदंबिका पाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. सिद्धार्थनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीति में हिंसा का सहारा लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए.
BJP MP जगदंबिका पाल ने पूर्व Union Minister रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा का वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि वह ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया है. बिट्टू का परिवार लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहा है और देश की सेवा करता आया है. बिट्टू एक रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनके काफिले पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई.
BJP MP ने पंजाब की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि कभी दुनियाभर में अग्रणी राज्य के तौर पर पहचाने जाने वाले पंजाब में आज युवा पीढ़ी नशे की समस्या से प्रभावित हो रही है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है.
सांसद जगदंबिका पाल ने पथराव की घटना को “घिनौना और निंदनीय कृत्य” बताया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से काफिले पर पत्थर फेंके गए, वह स्वीकार्य नहीं है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि जनता ऐसे Political तौर-तरीकों का जवाब देगी.
पूर्व Union Minister और भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर पंजाब में हमला हुआ था. वह बटाला के पास घासीतपुर गांव के बाहर जा रहे थे, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ था.
सिद्धार्थनगर में आयोजित दूसरे कार्यक्रम में जगदंबिका पाल ने गोशाला में गो सेवा में भी हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गो सेवा केवल गायों या पशुधन की देखभाल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे मानवता की सेवा और जीवों की सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जाना चाहिए.
जगदंबिका पाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली डबल इंजन Government के आने के बाद गायों और पशुधन की सुरक्षा के लिए जिलों, ब्लॉकों और गांवों में गोशालाएं स्थापित की गई हैं. उन्होंने गो सेवा और पशुधन संरक्षण को ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में शामिल बताया.
–
एसएके/वीसी