
कोंडागांव, 23 अगस्त . छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ Sunday को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. इस हादसे में मंत्री के पीए समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहा था. इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और इसके बाद फॉलो वाहन को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हालांकि, गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में मंत्री केदार कश्यप इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके निजी सहायक (पीए) समेत छह लोग घायल हो गए.
हादसे के बाद घायलों को तत्काल कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. घायलों में मंत्री के पीए अनुराग शर्मा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रायपुर रेफर किया गया है. वाहन चालक सुनील कुमार मौर्य के सिर, चेहरे और पैर में चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें भी रायपुर रेफर किया गया है.
वहीं, प्रधान आरक्षक राजेश नेताम और आरक्षक सुगंतिन उसेंडी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया है. आरक्षक त्रिलोतमा मदरू को सिर, सीने, पीठ और दाहिने हाथ में चोटें आई हैं, जबकि आरक्षक नर्मदा मरकाम के सिर और बाएं कंधे में चोट लगी है.
Police ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. स्कॉर्पियो चालक और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा.
हादसे के बाद घायलों के साथ ही मंत्री भी अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि काफिले की एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद Police के जवाब घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को खुलवाया.
–
एएमटी/डीकेपी