
कबीरधाम, 1 सितंबर . छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्फी Police ने एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा जब्त किया है. इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपए बताई गई है. Police ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Police महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव के निर्देशन और कबीरधाम के Police अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में थाना चिल्फी Police द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा क्षेत्र में विशेष निगरानी और संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी.
Police अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस कार्रवाई के दौरान 447 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. साथ ही, कंटेनर भी जब्त किया गया है. इस प्रकार कुल 4 करोड़ 50 लाख का चोरी का सामान जब्त किया गया है. इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. इस पूरी घटना में गांजे को कंटेनर में एक गुप्त चेंबर के जरिए छुपाकर लाया जा रहा था, लेकिन Police की मुस्तैदी की वजह से इसे पकड़ लिया गया.
31 अगस्त को चिल्फी थाना Police की टीम एनएच-30 मेन रोड पर थाना के सामने वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे एक कंटेनर ट्रक को रोककर जांच की गई. वाहन में सवार व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर Police ने उससे पूछताछ की. पूछताछ में उसने अपना नाम बलजीत सिंह बताया.
संदेह के आधार पर Police ने कंटेनर की विधिवत तलाशी ली. इस दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त चेंबर का पता चला. चेंबर में खाकी रंग के टेप से लिपटे पैकेटों में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया था. वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 447.445 किलोग्राम निकली.
Police ने आरोपी बलजीत सिंह, पिता रवेल सिंह, निवासी पट्टी सरा दी गांव चाटीपिंड, थाना चाटीपिंड, जिला अमृतसर, पंजाब के कब्जे से गांजे के अलावा एक मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर ट्रक भी जब्त किया है.
कार्रवाई के बाद Police गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है. एएनटीएफ टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर तस्करी में शामिल अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है.
Police टीम की इस कार्रवाई पर Police महानिरीक्षक अजय यादव ने कबीरधाम Police और थाना चिल्फी की टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया.
–
एसएचके/वीसी