
New Delhi, 2 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने Friday को New Delhi में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व Union Minister स्मृति ईरानी से मुलाकात की. इससे पहले सीएम साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी.
मुलाकात के दौरान Chief Minister साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की. उन्होंने विशेष रूप से बस्तर में हो रहे विकास और बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, रोजगार और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है.
Chief Minister ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार, किसानों की आय एवं कृषि आधारित गतिविधियों तथा आदिवासी समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका से जुड़ी योजनाओं की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Government का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचे. Chief Minister ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया.
इससे पहले सीएम साय ने New Delhi में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया. सीएम ने social media पर लिखा कि New Delhi स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सत्य और अहिंसा की प्रतिमूर्ति महात्मा गांधी एवं पूर्व Prime Minister स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया. महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग और शास्त्री जी का ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र हम सभी को सदैव राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा. आइए, उनके विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और सशक्त बनाने के संकल्प को मजबूत करें.
सीएम साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की. उन्होंने social media पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से New Delhi स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की. उनके कुशल एवं ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से निरंतर सशक्त हो रही है और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है.
–
एएमटी/वीसी