Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जवानों का बढ़ाया हौसला

छत्तीसगढ़ : कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जवानों का बढ़ाया हौसला

बीजापुर, 3 नवंबर . छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बीजापुर प्रवास के दौरान कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर स्थित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (एफओबी) ताड़पाला पहुंचकर सुरक्षा बलों के वीर जवानों से आत्मीय मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया.

मंत्री ने दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की. उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियां लंबे समय तक नक्सलवाद और हिंसा की चुनौतियों का सामना करती रही हैं. आज इन पहाड़ियों पर तिरंगे का गौरवपूर्ण लहराना सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि हमारे वीर जवान कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, दुर्गम जंगलों और अनेक चुनौतियों के बीच अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा में दिन-रात जुटे रहते हैं. उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज इन क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण बन रहा है.

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि कर्रेगुट्टा में स्थापित शांति और सुरक्षा का वातावरण केवल सुरक्षाबलों की उपलब्धि नहीं, बल्कि बस्तर के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है. जिन क्षेत्रों में कभी भय और असुरक्षा का माहौल था, वहां अब विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, Chief Minister विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपChief Minister विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को निर्णायक दिशा मिली है. नक्सलवाद ने दशकों तक बस्तर के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को प्रभावित किया, लेकिन अब सुरक्षा बलों के साहस, शासन की प्रतिबद्धता और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सकारात्मक बदलाव आ रहा है.

Government का संकल्प है कि शांति और सुरक्षा के साथ प्रत्येक गांव तक सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचें. बस्तर की पहचान अब भय और हिंसा के बजाय अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और विकास के नए अवसरों से हो.

इस दौरान मंत्री ने कर्रेगुट्टा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों में योगदान दे रहे श्रमिकों का सम्मान भी किया और ‘श्रमेव जयते’ का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र और प्रदेश के निर्माण में श्रमिकों का परिश्रम विकास की वास्तविक नींव है. Prime Minister के विकसित India और Chief Minister के विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को साकार करने में श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है.

प्रवास के दौरान मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि बस्तर की प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता इसकी अमूल्य धरोहर है और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित रखना जरूरी है.

अंत में उन्होंने सुरक्षा बलों और श्रमिकों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर लहराता तिरंगा आज साहस, शांति और विकसित बस्तर के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बन रहा है.

–

एससीएच/वीसी

Share