Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

छठ पूजा पर हवाई टिकट 30-40 हजार रुपए तक, बिहारियों के साथ हो रही लूट: मुकेश सहनी

छठ पूजा पर हवाई टिकट 30 40 हजार रुपए तक, बिहारियों के साथ हो रही लूट: मुकेश सहनी

छठ पूजा पर हवाई टिकट 30-40 हजार रुपए तक, बिहारियों के साथ हो रही लूट: मुकेश सहनी

Patna, 3 नवंबर . विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने छठ पूजा के दौरान हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी, बिहार की कानून-व्यवस्था और दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल होने को लेकर Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन करोड़ घुसपैठियों के दावे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इतनी बड़ी संख्या में घुसपैठिए पकड़े गए हैं तो Government को उनकी सूची और मौजूदा स्थिति सार्वजनिक करनी चाहिए.

मुकेश सहनी ने कहा कि हवाई किराए में बढ़ोतरी के मुद्दे पर India Government को गंभीरता से विचार करना चाहिए. चुनाव के समय बिहार में लोगों को लुभाने के लिए हवाई किराए कम रखे गए और नेताओं के जरिए लोगों को लाने की व्यवस्था की गई, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है और राज्य का लगभग हर नागरिक इससे जुड़ा रहता है. ऐसे में दिल्ली और Mumbai जैसे शहरों से बिहार आने के लिए 30 से 40 हजार रुपए तक टिकट मिलना आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी है. एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रही हैं और इस लूट में Government की भी भागीदारी है.

उन्होंने केंद्र Government से किराए की अधिकतम सीमा तय करने की मांग करते हुए कहा कि Government चाहे तो एयरलाइंस कंपनियों को 10 से 12 हजार रुपए से अधिक किराया नहीं लेने की गाइडलाइन जारी कर सकती है. इस बार न तो विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं और न ही अतिरिक्त विमानों की व्यवस्था की गई है. कई बिहारी अपने गांव और परिवार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और दूसरे शहरों में ही छठ मनाने को मजबूर हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार जारी रहा तो जनता 2024 की तरह आगे भी जवाब देगी.

Chief Minister सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि अपराध हो सकता है, लेकिन अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है, सहनी ने कहा कि उन्हें Chief Minister की परिभाषा समझ में नहीं आती. बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है और राज्य में गुंडागर्दी चल रही है. मौजूदा Government बैसाखियों के सहारे चल रही है और Chief Minister के पास स्वतंत्र रूप से फैसले लेने की ताकत नहीं है. Chief Minister दिल्ली के दबाव में काम कर रहे हैं और किसी के खिलाफ कार्रवाई करने पर उन्हें ऊपर से फोन आने का डर रहता है. राज्य को ऐसे Chief Minister की जरूरत है जो वोट बैंक से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था और विकास के लिए काम करे.

Chief Minister की ओर से सक्षम लोगों को बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील पर सहनी ने Government की योजना और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिना योजना और वित्तीय स्थिति समझे कई घोषणाएं की गईं. सहनी ने महिलाओं को दो-दो लाख रुपये देने, पहले 10 हजार रुपए देने और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी घोषणाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार का खजाना खाली है और कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है.

दो निर्दलीय एमएलसी के भाजपा में शामिल होने और उनकी सदस्यता रद्द करने की विपक्ष की मांग पर सहनी ने कहा कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय जो फैसला करेगा, वह स्वीकार होगा. हालांकि, उन्होंने भाजपा पर जेडीयू को कमजोर करने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया. सहनी ने कहा कि चुनाव से पहले ही उन्हें जानकारी मिली थी कि भाजपा दोनों प्रत्याशियों को जेडीयू के खिलाफ मदद कर रही है, लेकिन शुरुआत में इसे अफवाह समझा गया. चुनाव परिणाम आने के कुछ दिन बाद दोनों नेताओं का भाजपा में शामिल होना जेडीयू की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है. भाजपा ने दोनों नेताओं की Political छवि को नुकसान पहुंचाया है और उन्हें अपने नियंत्रण में कर लिया है.

अमित शाह के तीन करोड़ घुसपैठियों के आंकड़े पर सहनी ने सवाल किया कि यदि देश में इतने घुसपैठिए थे तो वे अब कहां हैं? उन्होंने पूछा कि उन्हें किस जेल में रखा गया है और कितने लोगों को उनके देश वापस भेजा गया है. सहनी ने Government से घुसपैठियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की. उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ फैलाने की फैक्ट्री बन गई है और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है.

–

पीएसके

Share