चीन के डाक उद्योग में पार्सल मात्रा 4 फीसदी बढ़ी

बीजिंग, 18 सितंबर . चीनी राष्ट्रीय डाक ब्यूरो से Friday को मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष के पहले आठ महीनों में चीन के डाक उद्योग ने कुल 1 खरब 45 अरब 46 करोड़ पार्सल संभाले, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 4 फीसदी अधिक है. इनमें एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाओं की संख्या 1 खरब 34 अरब 6 करोड़ रही, जो 4.6 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है.

आंकड़ों के मुताबिक, पहले आठ महीनों में डाक उद्योग का कुल राजस्व 12 खरब 30 अरब 45 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 6 फीसदी अधिक है.

वहीं, एक्सप्रेस डिलीवरी क्षेत्र का राजस्व 10 खरब 28 अरब 92 करोड़ युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7.4 फीसदी अधिक है.

इस संबंध में राष्ट्रीय डाक ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष एक्सप्रेस डिलीवरी राजस्व की वृद्धि दर लगातार पार्सल मात्रा की वृद्धि दर से अधिक रही है. साथ ही, एक्सप्रेस डिलीवरी क्षेत्र का राजस्व पिछले साल की तुलना में एक महीने पहले ही 10 खरब युआन के आंकड़े को पार कर गया.

अधिकारी के मुताबिक, यह उद्योग के प्रभावी प्रबंधन और शासन के सकारात्मक परिणामों को दर्शाता है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment