
Patna, 21 सितंबर . बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ. राजन सिंह का एक वीडियो सामने आने के बाद Political विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में वे Union Minister चिराग पासवान को लेकर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. इस पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी नाराजगी जताई है. मांझी ने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस बयान की कड़ी निंदा की.
मांझी ने पोस्ट किया, “किसी Union Minister पर अभद्र टिप्पणी कर उन्हें ट्रांसजेंडर बताना कहीं से ठीक नहीं. मैं बिहार से केंद्रीय कैबिनेट में हमारे साथी चिराग पासवान पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग करता हूं.”
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अपने पोस्ट में बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी को भी टैग किया और Government से मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
मांझी ने कहा कि किसी भी Union Minister के खिलाफ ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां करना पूरी तरह से अस्वीकार्य है.
यह विवाद डॉ. राजन सिंह की एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ. रिपोर्टों के मुताबिक, राजन सिंह ने चिराग पासवान की पहचान को लेकर आपत्तिजनक दावा किया. मांझी ने इसी टिप्पणी को आधार बनाकर कार्रवाई की मांग की है.
हाल ही में Mumbai में गणपति विसर्जन के दौरान भी चिराग पासवान और विशाल सिंह एक साथ भावुक मुद्रा में नजर आए थे, जिसके बाद से दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसी बीच social media पर वायरल एक वीडियो में डॉ. राजन सिंह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि यदि चिराग पासवान अपनी इस पहचान को सार्वजनिक रूप से स्वीकार कर लेते हैं, तो उनका समुदाय उन्हें बिहार का Chief Minister बनाने के लिए सड़कों पर उतर आएगा.
–
एसएके/वीसी