चित्रकूट में सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों के घावों पर लगाया मरहम, बांटी राहत सामग्री, ढहे मकानों के लिए दिए चेक

चित्रकूट, 6 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ Sunday को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे, जहां Chief Minister ने भीषण बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और जमीनी निरीक्षण किया.

सीएम योगी ने मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित हुए सैकड़ों परिवारों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द जाना और उन्हें राशन किट व राहत सामग्री वितरित की. आपदा की इस घड़ी में त्वरित सहायता पहुंचाते हुए Chief Minister ने उन तीन बाढ़ पीड़ितों में से प्रत्येक को 1 लाख 20 हजार रुपए के चेक सौंपे, जिनके आशियाने बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे. वहीं, कुछ लाभार्थियों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी दिए. प्रशासन अभी सर्वे करा रहा है, शीघ्र ही अन्य प्रभावितों को भी ऐसी ही मदद दी जाएगी.

राहत सामग्री वितरण के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश Government पूरी मजबूती के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि किसी भी पीड़ित को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. Government द्वारा हर वर्ग के सभी प्रभावित लोगों को बिना किसी भेदभाव के हर संभव मदद दी जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द व राहत कार्य की ताजा स्थिति जानने आए सीएम योगी ने चित्रकूट के रामायण मेला में आयोजित राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में मंच से जहां पूर्ण रूप से मकान छतिग्रस्त हो जाने पर मुकेश, लल्लू और चुन्नीलाल में प्रत्येक को 1 लाख 20 हजार रुपए के चेक प्रदान किए तो वही राम सूरज और सूरज कली को भूमि आवंटन प्रमाणपत्र प्रदान किया. Chief Minister के हाथों तुरंत मदद पाकर बाढ़ पीड़ित खुश नजर आए. राहत सामग्री और पक्के मकान का आश्वासन पाकर लोगों ने Chief Minister का दिल से आभार जताया.

सीतापुर मलकाना इलाके की रहने वाली रानी व मंजू ने बताया कि बाढ़ में हमारा पूरा घर डूब गया था और गृहस्थी का सारा सामान बर्बाद हो गया था. सुख्यमंत्री ने खुद आकर हमें राशन किट दी है जिससे हमें बड़ी राहत मिली है. Chief Minister ने हमें नया घर बनवाने का भरोसा भी दिया है.

कटरा गूजर गांव की रहने वाली आशा ने बताया कि बाढ़ में हमारा मकान डूब गया था, लेकिन प्रशासन और योगी Government की सजगता के कारण बाढ़ के पहले दिन से ही हमें लगातार खाने-पीने का सामान मिल रहा था. आपदा के बीच भी हमें भूखा नहीं सोने दिया गया.

वहीं, एक अन्य बाढ़ पीड़ित ज्ञान सिंह ने कहा कि मेरा कच्चा मकान बाढ़ में ढह गया था. आज राशन किट भी मिली और घर बनवाने का भी आश्वासन मिला है. मैंने अपने जीवन में ऐसे Chief Minister कभी नहीं देखा जो इतनी जल्दी खुद पीड़ितों के बीच आकर उनका दुख-दर्द बांटें. जो सीएम योगी ने किया, वह आज तक किसी Chief Minister ने नहीं किया.

चित्रकूट की जनता और जनप्रतिनिधियों ने Chief Minister के इस त्वरित दौरे और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की है. बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने के बाद Chief Minister ने स्थानीय प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक कर स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

विकेटी/डीकेपी

Leave a Comment