चाहे देशभर में यूसीसी लागू हो जाए, हम कुरान और शरीयत पर अमल करेंगे : मौलाना साजिद रशीदी

New Delhi, 2 अक्टूबर . ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के साथ Prime Minister Narendra Modi की बातचीत की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दिल बहुत बड़ा है. वे बहुत अच्छे इंसान हैं. उनकी बातचीत को मैंने पूरा सुना और मैं भावुक हो गया, मेरा दिल भर आया. मौलाना साजिद रशीदी ने यूसीसी पर भी अपने विचार व्यक्त किए.

से बातचीत में मौलाना रशीदी ने कहा कि Government को कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मान देना चाहिए. मैं तो कहता हूं कि उन्हें अशोक चक्र से नवाजा जाना चाहिए. दूसरी बात यह है कि Prime Minister ने उनसे बात की है. यह उनके लिए और पूरे देश के लिए भी बहुत बड़ा सम्मान है. Prime Minister के बारे में लोग चाहे जो कुछ भी कहें, लेकिन उनके अंदर एक अच्छा इंसान भी है. जब कुछ प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया गया था, उस समय भी उन्होंने सामने आकर हमारी एक छोटी सी अपील पर तमाम लड़कों को माफ कर दिया था, क्योंकि हमने एक दिन पहले उनसे कहा था कि आप इन बच्चों को बड़ा दिल दिखाते हुए माफ कर दें. उन्होंने उन्हें माफ कर दिया था. कैप्टन से जिस तरह से उन्होंने बात की, वह दिल छू लेने वाला था. मेरा भी दिल भर आया.

सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर Mumbai में सीजेपी के प्रदर्शन पर मौलाना ने कहा कि कुछ लोगों को राजनीति करने की आदत हो गई है. जब प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी, तो उन्हें रुक जाना चाहिए था और प्रदर्शन को आगे के लिए टाल देना चाहिए था. जानबूझकर वहां पहुंचना और अपने आप को हिरासत में दिलवाना, ताकि मीडिया का ज्यादा ध्यान उनकी ओर जाए, इस तरह का काम भी कुछ लोग जानबूझकर करते हैं. मेरा मानना है कि मुद्दे अपनी जगह ठीक हैं, लेकिन उन्हें सही वक्त और सही जगह पर उठाया जाए तो ज्यादा अच्छा है.

Gujarat में यूसीसी बिल को President की मंजूरी मिलने पर मौलाना ने उत्तराखंड यूसीसी का जिक्र कर भाजपा Government पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू किया गया, क्या वहां तमाम बेरोजगारों को रोजगार मिल गया? क्या वहां महंगाई कम हो गई? क्या वहां की शिक्षा व्यवस्था सही हो गई? यह सब कुछ छोड़कर यूसीसी लाकर जानबूझकर हिंदू-मुसलमान या मुसलमानों के खिलाफ नफरत पैदा करना और जानबूझकर अपने वोट इकट्ठे करना एक नया चलन बन गया है कि मुसलमानों को परेशान करो.

सवाल यह है कि संविधान ने धार्मिक आधार पर मुसलमानों को जो अधिकार दिए हैं, उनमें छेड़छाड़ करने की कोशिश क्यों की जा रही है. ऐसा नहीं करना चाहिए. अपने वोट बैंक के लिए किसी एक समुदाय को परेशान करना और उसकी धार्मिक मान्यताओं को छीनना, मैं समझता हूं कि यह गलत है. हम इस पर अमल नहीं करेंगे. हम अपने कुरान और अपनी शरीयत पर अमल करेंगे, चाहे यह देशभर में ही यूसीसी लागू कर दें.

गरबा आयोजनों को लेकर विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के बयान पर मौलाना रशीदी ने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले लोग जब सऊदी अरब, Pakistan या बांग्लादेश की बात करते हैं, तो इस तरह की बातें करके मुसलमानों को कहीं न कहीं नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं. मैं उनसे कहता हूं कि आप जिस पंडाल में गरबा खेलने जाएंगे, मुझे बताए मैं भी आऊंगा. ये लोग सिर्फ हिंदू-मुसलमान करना जानते हैं, खुद किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होते हैं.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment