
ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी में एक सड़क हादसा सामने आया. यहां स्कूल जाने के लिए घर से निकली एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने टक्कर मार दी. हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
बताया जा रहा है कि उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है. पूरी घटना सोसायटी में लगे cctv कैमरे में कैद हो गई. जानकारी के मुताबिक, बच्ची स्कूल जाने के लिए सोसायटी परिसर से होकर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार कार वहां से गुजरी. वाहन की तेज गति को देखते हुए चालक का लापरवाह रवैया स्पष्ट था. कार की चपेट में आने से बच्ची सड़क पर गिर गई और उसके पैर में चोट आई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को संभाला और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने बच्ची के पैर में फ्रैक्चर बताया है. हादसे की पूरी घटना सोसायटी में लगे cctv कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में बच्ची को सड़क से गुजरते हुए देखा जा सकता है. इसी दौरान कार तेज गति से वहां आती है और बच्ची उसकी चपेट में आ जाती है. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट जाती है.
cctv फुटेज सामने आने के बाद कार चालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद Police ने मामले का संज्ञान लिया है. यह मामला थाना बीटा-2 क्षेत्र का बताया जा रहा है. Police द्वारा cctv फुटेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. Police यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय कार की गति कितनी थी और वाहन कौन चला रहा था.
Police के स्तर से घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, बच्ची के परिजनों की ओर से भी मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि आवासीय परिसर में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि यहां बच्चे और बुजुर्ग अक्सर पैदल आते-जाते हैं.
–
पीकेटी/एएस