
ग्रेटर नोएडा, 19 सितंबर . ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने की Police ने खेतों और नलकूपों में लगी पानी की मोटर व अन्य सामान चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 5 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है.
बरामद सामान में पानी की 17 मोटर/समरसिबल, पानी के 21 पंखे, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर, दो मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम तांबे का तार और पांच किलोग्राम नट-बोल्ट शामिल हैं. इसके अलावा, चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली रेती, हथौड़ी और प्लास भी बरामद किए गए हैं. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिपांशु पुत्र मेघराज, निवासी रोशनपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है. उसका वर्तमान पता रेलवे रोड दादरी बताया गया है. आरोपी की उम्र करीब 22 वर्ष है.
Police के मुताबिक, आरोपी ने 28 फरवरी 2026 को सलारपुर कलां में खेत में लगी चार पानी की मोटर चोरी की थी. इस मामले में थाना जारचा में मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद 16 अगस्त 2026 को दादूपुर खटाना स्थित नलकूप से 7.5 एचपी की बिजली की मोटर चोरी की गई थी. इस मामले में भी First Information Report दर्ज किया गया था. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए Police टीमों का गठन किया गया था.
इसी क्रम में 18 सितंबर को जारचा Police ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिपांशु को सैंथली की मढ़ैय्या तिराहे के पास से गिरफ्तार किया. Police के अनुसार, आरोपी अपने साथी के साथ मिलकर दिन के समय गांवों और सुनसान इलाकों में स्थित खेतों तथा ट्यूबवेलों की रेकी करता था. इसके बाद रात के समय चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर रिंच और अन्य औजारों की मदद से पानी की मोटर, समरसिबल और पंखे खोलकर चोरी कर लेते थे. चोरी किए गए सामान को आरोपी किसी सुरक्षित स्थान पर एकत्र करता था. मौका मिलने पर मोटरों को खोलकर उनके अंदर लगे एल्युमिनियम और अन्य धातु के पुर्जे तथा तांबे के तार अलग कर लिए जाते थे.
Police के मुताबिक, इन धातुओं को बेचकर आरोपी अवैध रूप से पैसे कमाता था. Police ने आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, जो बिना नंबर प्लेट के थी, भी बरामद की है. इसके अलावा आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. Police ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामलों के साथ-साथ अवैध हथियार रखने के आरोप में भी कार्रवाई की है. Police रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ थाना जारचा में बीएनएस और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.
Police के अनुसार आरोपी से बरामद सामान में चोरी की पानी की 17 मोटर/समरसिबल, पानी के 21 पंखे, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर, दो मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम मोटरों के अंदर का तांबे का तार, पांच किलोग्राम नट-बोल्ट, एक रेती, एक हथौड़ी और एक प्लास शामिल हैं. इसके अलावा, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा-कारतूस भी बरामद किया गया है.
Police अब आरोपी के साथी और उसके द्वारा की गई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. Police का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी