
गोरखपुर, 13 सितंबर . उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा संकल्प अभियान और भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश में गरीबों के कल्याण और विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण किया गया है और नक्सलवाद को भी काफी हद तक समाप्त किया गया है. उन्होंने दावा किया कि आज देश में पहले जैसी असुरक्षा की स्थिति नहीं है, जैसी कांग्रेस शासनकाल में देखने को मिलती थी.
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान इस उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है कि Government की किसी भी योजना का लाभ पाने से कोई पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए.
उन्होंने कहा कि चार करोड़ से अधिक आवास उपलब्ध कराए जाने के बावजूद यदि किसी गरीब का घर नहीं बन पाया है, तो उसकी पहचान कर उसे लाभ पहुंचाया जाएगा. इसके साथ ही शौचालय, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और केंद्र व राज्य Governmentों की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा.
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गांव-गांव में चौपालों का आयोजन किया जाएगा. गरीब और जरूरतमंद बच्चों तक पोषण आहार पहुंचाने का कार्य कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा. इसके अलावा शिक्षा, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों और युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा.
भाजपा संगठन की कार्यशैली पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पार्टी केवल चुनाव के समय सक्रिय नहीं होती, बल्कि उसके कार्यकर्ता साल के 365 दिन जनता के बीच रहकर काम करते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं. सत्ता में रहने पर जनता की सेवा करते हैं और विपक्ष में रहने पर जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करते हैं.
मंत्री ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समाज के उन वर्गों तक Governmentी योजनाएं पहुंची हैं, जिन्हें पहले लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाता रहा. गरीब परिवारों को पक्के मकान, बेटियों को पोषण, शिक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. यही कारण है कि जनता भाजपा नेतृत्व पर लगातार विश्वास जता रही है.
स्वतंत्र देव सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत, Prime Minister Narendra Modi की लोकप्रियता और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा का कार्यकर्ता जातिवाद, क्षेत्रवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए काम करता है.
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, गरीब कल्याण कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, अनुशासन, राष्ट्र समर्पण और गरीब कल्याण का प्रतीक हैं तथा यही भावना इस अभियान का मूल आधार है.
–
एएमटी/वीसी