गुना में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ‘नमो ड्रोन दीदी’ के साथ उड़ाया ड्रोन, महिलाओं की तकनीकी दक्षता की सराहना

गुना, 18 सितंबर . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने Friday को Madhya Pradesh के गुना जिले के बरखेड़ा गिर्द गांव में आयोजित Chief Minister जनविश्वास शिविर के दौरान ‘नमो ड्रोन दीदी’ किरण के साथ ड्रोन उड़ाकर उनके तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास की सराहना की.

शिविर के दौरान नमो ड्रोन दीदी किरण ने Union Minister के सामने ड्रोन संचालन का प्रदर्शन किया और उन्हें भी ड्रोन उड़ाने का अनुभव कराया. सिंधिया ने उनके तकनीकी ज्ञान, कार्यकुशलता और आत्मविश्वास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषि और ग्रामीण विकास में नई संभावनाएं पैदा कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. नमो ड्रोन दीदी योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से महिलाएं कृषि कार्यों में ड्रोन तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल कर रही हैं.

सिंधिया ने कहा कि Chief Minister डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में Madhya Pradesh Government महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और आधुनिक तकनीक के विस्तार को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि नमो ड्रोन दीदियां आत्मनिर्भरता, नवाचार और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी मिसाल बन रही हैं.

Union Minister ने विशेष रूप से किरण के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा आधुनिक तकनीक को सहजता से अपनाना बदलते India की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करता है.

डीएससी

Leave a Comment