गुजरात सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, तार फेंसिंग योजना के तहत 300 रुपए प्रति मीटर की मदद

गांधीनगर, 25 नवंबर . खेतों में खड़ी फसल को अक्सर लावारिस पशुओं और जंगली जानवरों से खतरा बना रहता है. ऐसे में Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में Gujarat Government किसानों की मदद के लिए तार फेंसिंग योजना चला रही है, जिसके तहत खेतों में कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है.
पहले किसानों को तार फेंसिंग के लिए 200 रुपए प्रति रनिंग मीटर की आर्थिक सहायता मिलती थी, जिसे हाल ही में Government ने बढ़ाकर 300 रुपए प्रति रनिंग मीटर या वास्तविक खर्च का 50 फीसदी कर दिया है. इतना ही नहीं, छोटे किसान भी इस योजना का लाभ उठा सकें, इसके लिए जमीन की न्यूनतम सीमा को 2 हेक्टेयर से घटाकर मात्र 1 हेक्टेयर कर दिया गया है. Government के इस फैसले से राज्य के किसान बेहद खुश हैं.
गांधीनगर के लाकरोड़ा गांव निवासी दिव्यांग किसान जयदीप सिंह चावड़ा ने कहा कि Government से हमें बाड़ लगाने के लिए मदद मिली है. उससे हमें बहुत लाभ हुआ है. यह हमारे लिए बहुत मददगार साबित हुई है. अब हमें अपनी फसल की कोई चिंता नहीं है. जो जंगली जानवर और नीलगाय आदि फसल को नुकसान पहुंचाते थे, उनसे हमें बहुत सुरक्षा मिली है.
प्रवीणभाई पटेल ने कहा कि बाड़ लगाने के बाद जंगली सूअरों और नीलगायों से बचाव होने से मुझे बहुत लाभ हुआ है. मैं इसके लिए Government का बहुत-बहुत आभार मानता हूं.
जाहिर है कि वर्तमान समय में बाजार में लोहे के सामान और मजदूरी के दाम बढ़ जाने से किसानों के लिए कंटीली बाड़ लगाने का खर्च काफी बढ़ गया है. अधिकारियों के मुताबिक, गांधीनगर समेत राज्य के सभी जिलों में किसान बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ ले रहे हैं. Government के (आई-खेड़ुत) पोर्टल पर अब तक इस योजना के तहत लगभग 1 लाख किसान आवेदन कर चुके हैं. इसके लिए Government ने 250 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है और आवेदनों को जल्द से जल्द मंजूरी देने में जुटी है.
एसके पटेल (जिला कृषि अधिकारी, गांधीनगर) ने कहा कि वर्ष 2026-27 के लिए जब पोर्टल खोला गया, उस समय गांधीनगर जिले में 675 किसानों ने आवेदन किए थे. उनमें से 151 को मंजूरी दी गई है. लगभग 91 हेक्टेयर के लिए किसानों को भुगतान किया गया है, जिसमें लगभग 25 लाख रुपए का भुगतान किया गया है.
नितिन एम शुक्ला (एडिशनल डायरेक्टर, कृषि, गांधीनगर) ने कहा कि राज्य Government द्वारा जो तार फेंसिंग योजना लागू की गई है, उसमें चालू वर्ष में किसानों की तरफ से 1 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं. वर्ष 2026-27 के लिए राज्य Government द्वारा इस योजना के लिए 250 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है और उसके जिलावार लक्ष्य भी दिए गए हैं.
Gujarat Government किसानों के कल्याण और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम कर रही है. खेतों में कंटीले तार लगाने के लिए वित्तीय सहायता में बढ़ोतरी का यह फैसला इसी दिशा में एक अहम कदम है. अधिकारियों के मुताबिक, अगर जरूरत पड़ेगी तो बजट में और बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि राज्य के ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके.
–
डीकेएम/डीकेपी


