
Ahmedabad, 22 सितंबर . Gujarat में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर Police ने 28 दिनों तक ‘सुरक्षित शक्ति अभियान’ चलाया. 17 अगस्त से 13 सितंबर तक चले इस अभियान में अपराध की रोकथाम, डिजिटल सुरक्षा, पीड़ित सहायता और सामुदायिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया. अभियान के दौरान Gujarat Police की ‘एसएचई टीम’ ने महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का भी काम किया.
अभियान के दौरान संवेदनशील स्थानों पर Police की मौजूदगी बढ़ाई गई. स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल और ऐसे स्थान जहां महिलाओं की अधिक आवाजाही रहती है, वहां ‘एसएचई टीम’ ने पेट्रोलिंग की और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी. महिलाओं की सहायता के लिए Gujarat Police की ओर से वुमेन हेल्पलाइन 181, इमरजेंसी Police सहायता 112, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 और वन स्टॉप सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.
अभियान के जरिए Gujarat Police ने महिला सुरक्षा के साथ स्मार्ट Policeिंग पर भी जोर दिया. संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया गया.
Ahmedabad Police के सब इंस्पेक्टर बीयू गंडेचा ने बताया कि महिलाओं से जुड़े स्थानों पर ‘एसएचई टीम’ लगातार पेट्रोलिंग करती है. इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाना है.
अभियान को लेकर स्थानीय महिलाओं ने भी Police की सक्रियता की सराहना की. स्थानीय निवासी आशुमी मेहता ने कहा कि पहले नवरात्रि या रिवरफ्रंट जैसी जगहों पर जाते समय उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि कोई अनजान व्यक्ति पीछा न कर रहा हो. अब ‘एसएचई टीम’ के सक्रिय रहने से यह डर कम हुआ है.
स्थानीय निवासी निशा पटेल ने बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में देर रात तक आती-जाती हैं. ऐसे में किसी परेशानी की स्थिति में ‘एसएचई टीम’ से मदद मिलने का भरोसा रहता है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर टीम को फोन करने पर तत्काल सहायता मिलती है.
‘सुरक्षित शक्ति अभियान’ के तहत महिलाओं को साइबर सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई. Police ने साइबर बुलिंग, ऑनलाइन ग्रूमिंग, सेक्सटॉर्शन, डीपफेक, ओटीपी फ्रॉड और क्यूआर कोड से जुड़े ऑनलाइन अपराधों के प्रति महिलाओं को जागरूक किया.
अभियान में प्रिवेंटिंग Policeिंग यानी अपराध होने से पहले उसकी रोकथाम पर भी जोर दिया गया. इसके अलाव हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई, महिला हेल्प डेस्क और साइबर अपराध से जुड़े मामलों में सहायता को अभियान का हिस्सा बनाया गया.
Gujarat Police के एडीजीपी, महिला सेल अजय चौधरी ने बताया कि विभिन्न हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों पर ‘एसएचई टीम’ को भेजकर सहायता और जागरूकता का काम किया गया. Police स्टेशनों पर महिला हेल्प डेस्क और साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी अभियान को सुनियोजित तरीके से चलाया गया.
–
पीएसके/वीसी