Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बैडमिंटन,खेल

गुजरात में ‘ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर’ के तीसरे दिन 328 मैच खेले जाएंगे

Gujarat में ‘ऑल इंडिया Police बैडमिंटन क्लस्टर’ के तीसरे दिन 328 मैच खेले जाएंगे

Ahmedabad, 21 नवंबर . वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी ऑल इंडिया Police बैडमिंटन क्लस्टर 2026-27 का Saturday को तीसरा दिन है. इस प्रतियोगिता में देशभर से आए Policeकर्मी बैडमिंटन और टेबल टेनिस मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं. तीसरे दिन कुल 328 मैच खेले जाने हैं.

Gujarat Police द्वारा 19 से 24 नवंबर तक आयोजित इस छह दिवसीय टूर्नामेंट में 24 राज्यों, चार केंद्र शासित प्रदेशों और 10 केंद्रीय Police संगठनों की 38 टीमों के 1,150 से अधिक Policeकर्मी भाग ले रहे हैं. यह आयोजन Policeकर्मियों के बीच खेल भावना को बढ़ावा देने और उनकी खेल प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार, 21 नवंबर के शेड्यूल में विभिन्न व्यक्तिगत श्रेणियों के तहत 90 बैडमिंटन मैच और 238 टेबल टेनिस मैच शामिल हैं.

टूर्नामेंट के दूसरे दिन, Friday को कई कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिसमें अलग-अलग राज्यों और केंद्रीय बलों के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की.

बैडमिंटन की ‘एनजीओ पुरुष डबल्स ओपन’ श्रेणी में, Madhya Pradesh के अभिषेक पृथ्वीराज चव्हाण और पुरीघल्ला श्री चरण दास ने ऋषभ सिंह और शेख जाकिर को 15-7 और 15-2 से हराया.

टेबल टेनिस में, ‘एनजीओ 40+ महिला डबल्स’ श्रेणी में तेलंगाना की अकुला स्वप्ना और करंगुला पद्मिनी ने मिजोरम की सी. लालरेमरुआती और लालबियाकनी को 3-0 से हराया. वहीं, ‘गो-एनजीओ पुरुष टीम’ प्रतियोगिता में पंजाब ने तमिलनाडु को 3-1 से मात दी.

‘एनजीओ 18+ ओपन पुरुष डबल्स’ श्रेणी में, उत्तर प्रदेश के अरशद खान और अरविंद चौधरी ने आंध्र प्रदेश के डी. वासु और एस. वी. रमन के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की.

‘एनजीओ 50+ पुरुष डबल्स’ श्रेणी में, छत्तीसगढ़ के सदन मोहन गर्ग और आईपीएस उमेश चौधरी को विजेता घोषित किया गया, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने वॉकओवर दे दिया था. आज के बैडमिंटन शेड्यूल में 35+, 40+, 50+ और 55+ कैटेगरी में मेंस सिंगल्स, 35+, 45+ और 50+ कैटेगरी में विमेंस सिंगल्स और 35+ तथा 55+ कैटेगरी में मेंस डबल्स मुकाबले शामिल हैं.

टेबल टेनिस के मुकाबलों में 18+ कैटेगरी में ओपन पुरुष और महिला एकल, 40+ और 50+ कैटेगरी में एनजीओ पुरुष एकल और एनजीओ महिला एकल के साथ-साथ कई पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल इवेंट शामिल हैं.

टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 नवंबर को Gujarat के Police महानिदेशक (डीजीपी) ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने किया. इसमें 890 पुरुष और 272 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं, जिनमें 463 राजपत्रित अधिकारी और 699 अराजपत्रित कर्मी शामिल हैं.

Gujarat के अलावा, इसमें Maharashtra, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, केरल, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, Jharkhand, कर्नाटक, Himachal Pradesh, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड और Odisha की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं.

इसके अलावा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स, एनएसजी, एनडीआरएफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसे केंद्रीय बलों और संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हैं. यह चैंपियनशिप 24 नवंबर को संपन्न होगी.

–

आरएसजी

Share