Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

गुजरात: बुनियादी नागरिक ढांचे के लिए नौ नए स्थानीय निकायों को मुफ्त में मिलेगी सरकारी जमीन

Gujarat: बुनियादी नागरिक ढांचे के लिए नौ नए स्थानीय निकायों को मुफ्त में मिलेगी Governmentी जमीन

गांधीनगर, 23 नवंबर . Gujarat के नौ नवगठित नगर निगमों को आवश्यक नागरिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए Governmentी जमीन मुफ्त में मिलेगी. राज्य Government ने शहरी विकास में तेजी लाने और नए बने इन नगर निकायों पर वित्तीय बोझ कम करने के उद्देश्य से जमीन आवंटन के नियमों में पांच साल की छूट दी है.

राजस्व विभाग द्वारा जारी एक प्रस्ताव के अनुसार नवसारी, वापी, आनंद, नडियाद, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर, मोरबी, पोरबंदर और गांधीधाम के नगर निगम, सार्वजनिक सुविधाओं और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए Governmentी जमीन पाने के पात्र होंगे.

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व और राजस्व राज्यमंत्री संजय सिंह महिडा के मार्गदर्शन में लिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि नए बने नगर निगमों के पास जमीन की उपलब्धता सीमित है और जमीन खरीदने से उन पर भारी वित्तीय बोझ पड़ सकता है.

Government ने नागरिक बुनियादी ढांचे की 11 श्रेणियां तय की हैं, जिनके लिए जमीन आवंटित की जा सकती है. इनमें नगर निगम कार्यालय, फायर स्टेशन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, भूमिगत जल निकासी प्रणाली, पंपिंग स्टेशन, जलापूर्ति परियोजनाएं, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र, वर्षा जल निकासी प्रणाली, बालवाड़ी (आंगनवाड़ी), टाउन हॉल, सामुदायिक हॉल और कन्वेंशन सेंटर शामिल हैं.

इस कदम का उद्देश्य शहरी बुनियादी सेवाओं जैसे जलापूर्ति, स्वच्छता, जल निकासी, अपशिष्ट प्रबंधन और अग्निशमन सेवाओं के साथ-साथ प्रशासनिक और सामुदायिक बुनियादी ढांचे के विकास को आसान बनाना है.

संशोधित नियमों के तहत इन विशिष्ट कार्यों के लिए शहरी विकास और शहरी आवास विभाग को एक हेक्टेयर तक की Governmentी जमीन हस्तांतरित की जा सकती है.

यदि एक हेक्टेयर से अधिक जमीन की आवश्यकता होती है या इसमें ‘गौचर’ (पशु चराई) की जमीन शामिल है, तो इसके लिए राज्य Government की मंजूरी लेनी होगी.

इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए संबंधित नगर निगम के नगर आयुक्त को ‘आई-ओआरए’ पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर के पास आवेदन जमा करना होगा.

जमीन का आवंटन ‘Gujarat भूमि राजस्व नियम, 1972’ के प्रावधानों और Governmentी प्रस्ताव में तय की गई शर्तों के अनुसार किया जाएगा. इस प्रस्ताव में ‘गौचर’ (पशु चराई) जमीन के इस्तेमाल के लिए भी शर्तें दी गई हैं. अगर सार्वजनिक सुविधाओं के लिए गौचर जमीन की जरूरत पड़ती है, तो इसका आवंटन राज्य की ‘गौचर नीति’ के अनुसार ही करना होगा.

जहां भी ऐसी जमीन आवंटित की जाएगी, वहां उतनी ही मात्रा में किसी अन्य Governmentी बंजर जमीन को ‘गौचर’ (पशु चराई) के लिए आरक्षित करना होगा. Government ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवंटित जमीन का मालिकाना हक राज्य Government के पास ही रहेगा. इस जमीन का इस्तेमाल केवल उसी विशिष्ट सार्वजनिक उद्देश्य के लिए किया जा सकता है, जिसके लिए इसे आवंटित किया गया है. ‘विलेज फॉर्म नंबर 7’ में Government को ही कब्जेदार के रूप में दर्ज किया जाएगा जबकि ‘अन्य अधिकार’ वाले कॉलम में शहरी विकास और शहरी आवास विभाग का उल्लेख होगा.

यदि जमीन का इस्तेमाल उसके निर्धारित उद्देश्य के लिए नहीं किया जाता है और Government को किसी अन्य सार्वजनिक उद्देश्य के लिए इसकी आवश्यकता होती है, तो प्रस्ताव में दी गई शर्तों के अनुसार इसे वापस लिया जा सकता है.

प्रस्ताव के प्रकाशित होने की तारीख से पांच साल की छूट लागू रहेगी. इस दौरान, नौ नगर निगमों में जरूरी और वैकल्पिक सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जमीन के आवंटन पर सरलीकृत प्रावधान लागू होंगे.

–

डीकेएम/पीएम

Share