गुजरात पुलिस की कार्रवाई: चीनी साइबर गिरोह से जुड़े आरोपी गिरफ्तार, 33 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का खुलासा

सूरत, 24 अगस्त . Gujarat Police की सूरत साइबर क्राइम सेल ने चीनी साइबर ठगी नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Police के मुताबिक, आरोपी बैंक खातों की व्यवस्था करके साइबर ठगी से प्राप्त रकम को नेटवर्क तक पहुंचाने में मदद करता था. जांच में उससे जुड़े 34 बैंक खातों के माध्यम से 33.14 करोड़ रुपए से अधिक की कथित ठगी का खुलासा हुआ है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवली उर्फ समीर उर्फ रिव अरोड़ा (39) के रूप में हुई है, जो पेशे से मैनपावर सप्लायर बताया गया है. वह चेन्नई का निवासी है और पहले गुरुग्राम में भी रह चुका है. Police ने उसे निवेश के नाम पर की गई साइबर धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया.

Police के अनुसार, मुख्य मामला 14 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच हुई कथित निवेश धोखाधड़ी से जुड़ा है. शिकायतकर्ता को शेयर बाजार में डॉलर निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया गया था और उसे एक फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट का लिंक भेजा गया.

आरोप है कि शिकायतकर्ता ने वेबसाइट और कस्टमर सर्विस चैनलों के जरिए उपलब्ध कराए गए विभिन्न बैंक खातों में 1.52 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा कर दी. बाद में उसे अपनी रकम निकालने की अनुमति नहीं दी गई.

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Police का दावा है कि आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके लोगों से बैंक खाते हासिल करता था और प्रत्येक लेनदेन पर 3 प्रतिशत कमीशन देता था. इसके बाद वह इन्हीं खातों को 3.5 प्रतिशत कमीशन पर Dubai स्थित एक फरार आरोपी को उपलब्ध कराता था.

जांच एजेंसियों के अनुसार, Dubai में मौजूद यह आरोपी एक चीनी साइबर गिरोह के साथ मिलकर काम कर रहा था और साइबर ठगी की रकम को यूएसडीटी के जरिए इधर-उधर स्थानांतरित करता था.

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर जांच के दौरान आरोपी से जुड़े 34 बैंक खातों की पड़ताल की गई. इसमें 14 राज्यों से कुल 113 शिकायतें सामने आईं, जिनमें 33.14 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का आरोप है.

सबसे ज्यादा 34 शिकायतें कर्नाटक से दर्ज हुईं. इसके अलावा Maharashtra से 11, Gujarat और तमिलनाडु से 10-10 शिकायतें मिलीं. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, बिहार और असम से 6-6 मामले दर्ज पाए गए. दिल्ली से भी 6 शिकायतें सामने आईं.

जांच में एक अलग डेटा एंट्री जॉब घोटाले का भी खुलासा हुआ है. Police के अनुसार, आरोपी ने Mumbai , इंदौर, Patna, Ahmedabad, Bengaluru और चेन्नई में कॉल सेंटर संचालित किए थे.

बताया गया है कि उसने तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से नौकरी तलाश रहे लोगों का डेटा खरीदा था. प्रति रिकॉर्ड 2 से 8 रुपए तक खर्च कर 33 लाख से अधिक लोगों का डेटा जुटाया गया.

टेली-कॉलर्स कथित तौर पर लोगों को वर्क-फ्रॉम-होम डेटा एंट्री जॉब का लालच देते थे और शुरुआत में 5,000 रुपए जमा कराते थे. बाद में काम में कथित त्रुटियां बताकर पैसे वापस नहीं किए जाते थे. Police का दावा है कि इस तरीके से 750 से अधिक लोगों से 35 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की गई.

Police ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप बरामद किया है, जिसमें 33,88,646 ग्राहकों का डेटा और डेटा एंट्री जॉब से जुड़े 266 एग्रीमेंट मिले हैं. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर ‘केयर कंपास’ नाम का एक फर्जी सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन तैयार किया था.

इसके अलावा Police ने आरोपी के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 4 सिम कार्ड और 57 सिम कार्ड कवर भी बरामद किए हैं.

Police के मुताबिक, आरोपी लगभग 12 बार Dubai की यात्रा कर चुका है और पहले उसके पास Dubai की नागरिकता भी थी. उस पर सूरत साइबर क्राइम Police स्टेशन में दर्ज एक अन्य निवेश धोखाधड़ी मामले में भी शामिल होने का आरोप है, जिसमें 15.44 लाख रुपए की ठगी हुई थी.

इस मामले में पहले ही मिनेश कुमार सोलंकी, अनिल गुप्ता, विकास सिंह भदौरिया और रियाज उर्फ शोएब नामक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Police ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment