
New Delhi, 3 अक्टूबर . आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मामले में अब 30 अक्टूबर को सुनवाई होगी. इस मामले में Saturday को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पेश हुए. हालांकि, सुनवाई टल गई. इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने लालू यादव और उनके परिवार पर निशाना साधा. भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि गलत काम का अंजाम भी भुगतना पड़ता है.
Patna में से बातचीत में भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जो गलत करेगा, उसे सजा भुगतनी होगी. लालू यादव और उनके परिवार की चाल, चरित्र और चेहरा सभी जानते हैं. कोर्ट द्वारा कई मामलों में आरोप तय किए गए हैं, कई बार जेल भी जाना पड़ा है.
उन्होंने कहा कि घोटालों का आरोप भाजपा का नहीं है और न ही भाजपा फैसला सुनाती है. कोर्ट में न्याय होता है. किसी को ठगा गया है तो हर चीज का जवाब देना होगा.
इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि यह ठगबंधन है. ये लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं. देश की जनता का Prime Minister मोदी पर लगातार भरोसा बढ़ता जा रहा है. इसीलिए, विपक्ष चुनावी हार का ठीकरा ईवीएम और चुनाव आयुक्त पर फोड़ता है. जनता जानती है कि टीएमसी को हराने के लिए कांग्रेस पश्चिम बंगाल पहुंच गई थी.
Mumbai में सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर तिवारी ने कहा कि सीजेपी वाले दो महीने तक छात्रों के भविष्य के लिए प्रदर्शन कर रहे थे और उनकी कोई Political मंशा नहीं थी. अब उनकी रुचि राजनीति की ओर बढ़ रही है. देश की जनता इन पर भरोसा नहीं करेगी क्योंकि उन्हें भी मालूम है कि Prime Minister मोदी देश की जनता के विकास के लिए काम कर रहे हैं.
भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि पहली बार India के इतिहास में हुआ कि बिना नोटिफिकेशन के नौकरियां दे दी गईं, बिना टेंडर के होटल मेंटेनेंस का काम दे दिया गया और उसके एवज में जमीनें लिखवा ली गईं. अपराध, भ्रष्टाचार, भय और परिवारवाद, राष्ट्रीय जनता दल का असल मतलब यही है.
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में भाजपा के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि यह ‘ओपन एंड शट’ केस है. अभी स्वास्थ्य कारणों से बाहर निकले हुए हैं, लेकिन यह भ्रष्टाचार की अंतिम सीमा है.
कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर उन्होंने उनके हौसले को सलाम किया. उन्होंने कहा कि स्मित ने जो काम किया है, उससे 140 करोड़ देशवासी गौरवान्वित हैं. उन्होंने मानवता को बचाया है.
अजय आलोक ने आरोप लगाया कि इंडिया ब्लॉक की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया है.
सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर अजय आलोक ने कहा कि सीजेपी वाले क्या प्रदर्शन करेंगे? शाम तक तो भाग गए थे. अराजकतावादी लोग हैं. प्रदर्शन से कोई मतलब नहीं है. छात्रों की आवाज बनते-बनते मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगने लगे हैं.
–
डीकेएम/एबीएम