गणेश मंडलों को प्रसाद की शुद्धता बनाई रखनी चाहिए: सीएम देवेंद्र फडणवीस

Mumbai , 27 अगस्त . Maharashtra का विश्व प्रसिद्ध राज्य-स्तरीय त्योहार गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी को लेकर आयोजित एक बैठक में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने समझाया कि Maharashtra के राज्य-स्तरीय त्योहार, सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान मंडलों द्वारा बांटे जाने वाले प्रसाद के संबंध में उनको खाद्य और औषधि प्रशासन के नियमों की जानकारी होनी चाहिए. भक्तों को शुद्ध और मिलावट-मुक्त प्रसाद मिले, इसके लिए जरूरी न्यूनतम मानकों का पालन करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इसके लिए मंडलों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण लेने का प्रयास करना चाहिए.

Chief Minister फडणवीस ने गणेशोत्सव-2026 के अवसर पर कानून-व्यवस्था के संबंध में सह्याद्री गेस्ट हाउस में आयोजित एक बैठक में कई निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि Mumbai में गणेशोत्सव मंडलों द्वारा इस त्योहार को जो व्यापक स्वरूप दिया गया है, वह सराहनीय है. लोकमान्य तिलक द्वारा गणेशोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता और जागरूकता का जो विचार रखा गया था, उसे पूरे राज्य में आगे बढ़ाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि चूंकि गणेशोत्सव को राज्य-स्तरीय त्योहार का दर्जा दिया गया है, इसलिए प्रशासन, मंडलों और विभिन्न संगठनों सहित हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वे त्योहार की परंपरा को बनाए रखते हुए अनुशासन और पवित्रता का पालन करें.

प्रशासन, गणेशोत्सव मंडल और समन्वय समितियों को एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाकर काम करना चाहिए ताकि Maharashtra के राज्य-स्तरीय त्योहार के रूप में गणेशोत्सव को उत्साहपूर्ण माहौल में और अच्छे ढंग से मनाया जा सके. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने योजना में कमियों को दूर करने और मंडलों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की भी अपील की.

पिछले कई वर्षों से Mumbai और पुणे जैसे शहरों में गणेशोत्सव के लिए एक व्यवस्थित प्रणाली बनाई गई है. हालांकि, हर वर्ष सामने आने वाली नई समस्याओं की पहचान करना और उन्हें हल करने के लिए तत्काल उपाय करना आवश्यक है. गणेशोत्सव मंडलों के लिए परमिट से जुड़े मामले लंबित नहीं रहने चाहिए. चूंकि पुराने मंडलों के अधिकांश परमिट नियमित प्रकृति के होते हैं, इसलिए प्रशासन को सक्रिय पहल करनी चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द जारी करना चाहिए, ऐसा Chief Minister फडणवीस ने निर्देश दिया.

विभिन्न नगरपालिका क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं के आगमन और विसर्जन के रास्तों को अच्छी स्थिति में रखा जाना चाहिए. इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए कि इन रास्तों पर कोई गड्ढा न हो और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो. बृहन्Mumbai नगर निगम अधिनियम की धारा 143 के अनुसार, ट्रस्ट के नाम पर मौजूद कार्यालयों के लिए संपत्ति कर में छूट का प्रावधान है. इसके लिए संबंधित बोर्डों को जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा. Chief Minister फडणवीस ने बताया कि नगर आयुक्त ने इसे मंजूरी दे दी है.

Police को पटाखे, लाउडस्पीकर वगैरह के इस्तेमाल में होने वाले उल्लंघनों पर नजर रखनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. Chief Minister फडणवीस ने कहा कि गणेशोत्सव की पवित्रता और अनुशासन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

सभी मंडलों को गणेश प्रतिमाओं के जुलूस के दौरान सुरक्षा उपायों की दोबारा जांच करनी चाहिए. खासकर बड़ी प्रतिमाओं वाले मंडलों को जरूरी निर्देश दिए जाने चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी इंतजाम सुरक्षित हों. Chief Minister फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि राज्य Government इसके लिए जरूरी मदद देगी.

मंडलों की परेशानियां काफी हद तक कम हो गई हैं, क्योंकि हाईकोर्ट ने गणेशोत्सव के बारे में पिछले वर्ष के फैसले को बरकरार रखा है. Government ने बताया कि यह मामला हाई कोर्ट के ध्यान में भी लाया गया है.

इसके अलावा, उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने अपील की कि Government, प्रशासन और गणेशोत्सव मंडल उत्साह, अनुशासन और सद्भाव के माहौल में गणेश चतुर्थी मनाने के लिए मिलकर काम करें. उपChief Minister शिंदे ने कहा कि Police, नगर निगम और संबंधित विभागों ने गणेश प्रतिमाओं के आगमन और विसर्जन के लिए सुरक्षित और अनुशासित तरीके से योजना बनाई है और इसमें मंडलों के सुझावों को भी शामिल किया जा रहा है.

Mumbai में लगभग 1,850 किलोमीटर सड़कें कंक्रीट की बनाई गई हैं. नगर निगम प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए कि गणेश के आगमन और विसर्जन के रास्तों पर कोई गड्ढा न हो. उपChief Minister शिंदे ने कहा कि स्थानीय स्तर की कमियों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि गणेश मंडलों को पांच वर्ष की अनुमति देने के लिए भी कार्रवाई की गई है.

social media के जरिए अफवाहें फैलाने की कोशिशों की संभावना को ध्यान में रखते हुए, मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना चाहिए. अगर कोई संदिग्ध बात नजर आए, तो Police या संबंधित प्रशासन को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए. बड़ी प्रतिमाओं को ले जाते समय यह सुनिश्चित करें कि प्रतिमा का ढांचा, नट-बोल्ट, वेल्डिंग और अन्य जोड़ सुरक्षित हों.

इसी के साथ उपChief Minister शिंदे ने अपील की कि आगमन और विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों और भक्तों को प्रतिमा से सुरक्षित दूरी पर रखा जाए. इस मौके पर कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए), गृह राज्य मंत्री योगेश कदम, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, Maharashtra प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सिद्धेश कदम, Police महानिदेशक सदानंद दाते, साथ ही मंत्रालय, Mumbai नगर निगम और जिला परिषद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणेशोत्सव मंडलों के पदाधिकारी मौजूद थे.

डीके/डीएससी

Leave a Comment