गणपति जुलूस पर अंडा फेंकने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई: राजू वाघमारे

Mumbai , 24 अगस्त . Mumbai के मझगांव में गणेश जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने की घटना को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि Mumbai जैसे शहर में इस तरह की घटनाओं की कोई जगह नहीं है. मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा, वाघमारे ने अमरावती अस्पताल में आग लगने की घटना, Maharashtra में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी.

मझगांव में गणेश जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने की घटना पर राजू वाघमारे ने कहा कि ऐसी घटनाएं Mumbai शहर में नहीं होनी चाहिए. Mumbai में गणेश विसर्जन के दौरान बड़े-बड़े गणपति मंडलों की मूर्तियां जब जुलूस के रूप में निकलती हैं तो मुस्लिम समुदाय के लोग भी उनका स्वागत करते हैं. इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग जानबूझकर Mumbai और Maharashtra में जाति और धर्म के नाम पर तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसी घटनाओं का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना और Mumbai की छवि को नुकसान पहुंचाना हो सकता है.

उन्होंने कहा कि Government मामले को गंभीरता से ले रही है और इसकी जांच की जाएगी. जो भी लोग ऐसी घटना में शामिल पाए जाएंगे और Mumbai व Maharashtra का नाम बदनाम करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

अमरावती के अस्पताल में आग लगने की घटना को शिवसेना प्रवक्ता ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वेंटिलेटर में तकनीकी खराबी या ब्लास्ट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है. अगर तकनीकी खराबी के कारण घटना हुई है तो इसकी जांच होनी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को कैसे रोका जा सकता है. अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

वाघमारे ने बताया कि हादसे में मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता दी गई है. घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि Government और प्रशासन को मिलकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

Maharashtra में ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा के इस्तेमाल और इसे लेकर चल रही Political बहस पर भी राजू वाघमारे ने प्रतिक्रिया दी. Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव के उस बयान पर कि Government रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय रोजगार कर रहे लोगों के सामने भाषा की अनिवार्यता जैसी शर्तें रख रही है, वाघमारे ने कहा कि Maharashtra Government ने लोगों को पर्याप्त समय दिया है.

उन्होंने कहा कि Government ऑटो-टैक्सी चालकों से मराठी में कोई उच्च शिक्षा या ग्रेजुएशन कोर्स करने की मांग नहीं कर रही है. उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि Maharashtra में काम करने वाले लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए जरूरी मराठी भाषा का ज्ञान होना चाहिए. ऑटो और रिक्शा चालकों को भाषा सीखने के लिए समय भी दिया गया और अलग-अलग जगहों पर कक्षाएं भी आयोजित की गईं. इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति भाषा सीखना नहीं चाहता और इसे Political मुद्दा बनाता है तो राजनीति वही लोग कर रहे हैं. Maharashtra में रहने और काम करने वाले लोगों को मराठी भाषा का सम्मान करना चाहिए. Maharashtra में काम करने के लिए मराठी का ज्ञान जरूरी है और इस नीति को लेकर Government अपने रुख पर कायम रहेगी.

चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर राजू वाघमारे ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है, लेकिन इसे नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि Government त्योहारों के मौसम से पहले कीमतों को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

वाघमारे ने कहा कि Government इस मुद्दे पर काम कर रही है और जल्द इसका समाधान निकल सकता है. उन्होंने केंद्र Government की महंगाई संबंधी नीतियों का बचाव करते हुए कहा कि 2014 के बाद Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल में महंगाई की स्थिति कांग्रेस के शासनकाल जैसी नहीं रही है. आम लोगों को राहत देने के लिए Government लगातार प्रयास कर रही है और चीनी की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.

पीएसके

Leave a Comment