Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

क्वांगचो में 140वें कैंटन मेले का उद्घाटन, ली छ्यांग ने भाषण दिया

क्वांगचो में 140वें कैंटन मेले का उद्घाटन, ली छ्यांग ने भाषण दिया

बीजिंग, 14 अक्टूबर . चीनी Prime Minister ली छ्यांग ने Tuesday की दोपहर, दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में आयोजित 140वें चीन आयात-निर्यात मेले (कैंटन मेले) के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया.

ली छ्यांग ने अपने भाषण में कहा कि इस वर्ष कैंटन मेले की 70वीं वर्षगांठ है. President शी चिनफिंग ने एक बधाई पत्र भेजकर कैंटन मेले की उपलब्धियों की पूर्ण रूप से सराहना की और उच्च स्तरीय खुलेपन को विस्तार देने के चीन के दृढ़ संकल्प को दोहराया. कैंटन मेले के माध्यम से, दुनिया ने चीन की अर्थव्यवस्था और समाज की अपार जीवंतता देखी है, करोड़ों चीनी लोगों के निरंतर प्रयास और प्रगति की शानदार यात्रा को देखा है और चीन व दुनिया के बीच बढ़ते और गहरे संबंध को महसूस किया है. एक अधिक खुला, निरंतर नवोन्मेषी और भरोसेमंद चीन नए अवसर लेकर आता है, नई गतिज ऊर्जा प्रदान करता है और दुनिया में निश्चितता का संचार करता है.

ली छ्यांग ने यह भी कहा कि कैंटन मेला, बदलते अंतरराष्ट्रीय हालातों की कसौटी पर खरा उतरते हुए, नई जीवन शक्ति से भरपूर है और इसमें सरल लेकिन गहन अंतर्दृष्टि समाहित है. पहला, बाजार संपर्क सौदेबाजी का साधन नहीं, बल्कि क्रमिक विकास को बढ़ावा देने का एक प्रभावी उपाय है. चीन अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के निरंतर एकीकरण और साझा विकास को बढ़ावा देने और एक खुली वैश्विक अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है. दूसरा, अंतरराष्ट्रीय व्यापार केवल कागजी आंकड़ों की बात नहीं है, बल्कि खुशहाली बढ़ाने का एक स्वैच्छिक विकल्प है. एक ‘सुपर विक्रेता’ और ‘सुपर खरीदार’ के रूप में, चीन सभी पक्षों के लिए अधिक ‘पड़ोसी लाभ प्रभाव’ और ‘पड़ोसी समृद्धि प्रभाव’ लाता है. तीसरा, आपसी लाभ और उभय जीत वाली साझेदारी एकतरफा समझौता नहीं, बल्कि पारस्परिक रूप से सशक्त और सफल साझेदारी है. चीन विकासशील देशों का हमेशा एक भरोसेमंद और विश्वसनीय मित्र रहेगा.

अपने भाषण में ली छ्यांग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना और उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करना जारी रखेगा. पहला, चीन अधिक बाजार अवसरों को साझा करेगा, घरेलू मांग को बढ़ाने की रणनीति को दृढ़ता से लागू करेगा और बाजार पहुंच की बाधाओं को और कम करेगा. दूसरा, चीन अधिक आपसी लाभ वाले सहयोग का विस्तार करेगा, अन्य देशों की विकास रणनीतियों के साथ तालमेल को गहरा करेगा और सक्षम चीनी उद्यमों को व्यवस्थित तरीके से विदेशों में निवेश करने के लिए समर्थन देगा. तीसरा, चीन अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक व्यवस्था की दृढ़ता से रक्षा करेगा, बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार का समर्थन करेगा, विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सुधार और विकास का समर्थन करेगा और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण को बढ़ावा देगा.

उद्घाटन समारोह में डब्ल्यूटीओ महानिदेशक नगोज़ी ओकोनजो-इवेला ने अपने वीडिया संबोधन में कहा कि कैंटन मेला चीन को विश्व से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है. आशा है कि सभी पक्ष डब्ल्यूटीओ में सुधार को बढ़ावा देने और एक खुली, नियम-आधारित वैश्विक व्यापार प्रणाली के निर्माण के लिए मिलकर काम करेंगे.

उद्घाटन समारोह में लगभग 90 देशों और क्षेत्रों के 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौजूदा कैंटन मेले में 30 हजार से अधिक प्रदर्शक और लगभग 3.4 लाख विदेशी खरीदार शामिल हुए.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share